जुआ खेलते 5 गिरफ्तार, चरस भी मिला:एक लाख 32 हजार रुपए और तीन वाहन जब्त; पुष्कर का होटल मालिक डिटेन

जुआ खेलते 5 गिरफ्तार, चरस भी मिला:एक लाख 32 हजार रुपए और तीन वाहन जब्त; पुष्कर का होटल मालिक डिटेन

अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र के होटल में ताश पत्ती से जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 1 लाख 32 हजार 582 रुपए भी जब्त किए गए है। इनमें से एक आरोपी के पास चरस भी मिला, जिसने पुष्कर के एक होटल मालिक का नाम खरीद-परोख्त में लिया है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया- थाना कृष्णगंज अजमेर और जिला पुलिस स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्पेशल टीम प्रभारी एएसआई शंकर सिंह की सूचना पर जनाना हॉस्पिटल के पास सीकर रोड स्थित रावत होटल में दबिश दी। यहां पांच व्यक्तियों को ताश पत्ती से जुआ खेलते हुए पकड़ा और जुआ राशि 1,32,582 रुपए व कुल तीन वाहन जब्त किए है। एक होटल मालिक का नाम आया सामने पकड़े गए पांचों में से एक व्यक्ति चंचल सोनी के कब्जे से चरस जब्त की गई, जिसका वजन 191 ग्राम था। सभी को गिरफ्तार किया गया। चरस की खरीद फरोख्त के संबंध में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. जिसमें मुख्य तौर पर दिलीप माल (माली थाली होटल, पुष्कर) का नाम आया है, जिसे डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। इन पांचों को किया गिरफ्तार …….. पढें ये खबर भी…. साइबर फ्रॉड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आगरा से पकड़ा:खुद को अस्पताल में भर्ती बताकर दिया था झांसा, खाते से विड्रोल किए 1 लाख अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत ऑनलाइन साइबर फ्रॉड करने वाले दो आंरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें पुलिस आगरा से लाई है। आरोपियों से पुलिस ठगी के रुपए बरामद करने का प्रयास कर रही है। पूरी खबर पढें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *