अंबेडकर जयंती पर पद दंगल का हुआ आयोजन:भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर हुए कई कार्यक्रम

सवाई माधोपुर के पुराने शहर में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर में एक जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया।
ढ़ोल-नगाड़े के साथ निकला जुलूस जुलूस की शुरुआत दंडवीर बालाजी चौराहे से हुई। जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए खंडार तिराहे से पहुंचा। जहां से यह भैरव दरवाजा, आलनपुर सर्कल, रणथंभौर सर्किल और हमीर पुलिया से होता हुआ आगे बढ़ा। पूरे मार्ग में डीजे, ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति व सामाजिक जागरूकता से जुड़े गीतों की धुन पर लोग नाचते-गाते नजर आए। युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।
जुलूस जब बजरिया के मुख्य मार्ग से गुजरा, तो वहां का नजारा देखने लायक था। सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर ओर “जय भीम” के नारे गूंजने लगे। आयोजन में सामाजिक एकता, समानता और शिक्षा के संदेश को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।
अंत में जुलूस अंबेडकर सर्किल पहुंचा, जहां इसका भव्य समापन हुआ। यहां उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व न्याय की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अंबेडकर सर्किल पर सभा का किया आयोजन अंबेडकर सर्किल पर जिला प्रशासन की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला कलेक्टर कानाराम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कलेक्टर कानाराम कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को समता की शपथ दिलाई। इसी के साथ ही यहां पर दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी की जानकारी दी गई। यहां अंबेडकर सर्किल पर इस दौरान बामनवास विधायक इंदिरा मीणा, खंडार जीतेंद्र गोठवाल, पूर्व विधायक अशोक बैरवा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *