कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे 52 पर एक बेकाबू पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार महिला, पुरुष व बच्चों को चोट लगी। जिन्हें इलाज के लिए मण्डाना सीएचसी ले जाया गया। फिर वहां से कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया। हादसा गोपालपुरा माता जी रोड़ के सामने सिंहपुरा नयारोड फ्लाई ओवर ब्रिज के पास हुआ। पिकअप सवार सभी लोग बूंदी जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र के करवर के रहने वाले हैं। जो हैदराबाद से मजदूरी कर वापस करवर लौट रहे थे। हादसे से जुड़ी तस्वीर राकेश ने बताया की परिवार के सदस्य हैदराबाद में मजदूरी करने गए थे। सालभर बाद 5 गाड़ियों से वापस गांव लौट रहे थे। गाड़ियां आगे पीछे चल रही थी। गाड़ी की स्पीड 70-80 की थी। अचानक से पिकअप बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। गाड़ी में रखा सामान रोड़ पर आ गया। हादसे में रमेश, कुशीराम, कविता, शिवानी, धनमारु व अन्य के चोट लगी। किसी के सिर, किसी के हाथ पैर में चोट लगी है। हादसा कैसे हुआ। इस बारें में पता नहीं। मंडाना थाने के कांस्टेबल इस्लाम मोहम्मद ने बताया कि गोपालपुरा हाईवे पर सिंहपुरा नयारोड के पास दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। देखा तो पिकअप पलटी हुई थी और उसमें सवार लोग घायल हालात में थे। उन्हें तुरंत इलाज के लिए मंडाना सीएचसी पहुंचाया गया। फिलहाल जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


