बाबू जगजीवन राम को जयंती पर श्रद्धांजलि:शेखपुरा के जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ समारोह

बाबू जगजीवन राम को जयंती पर श्रद्धांजलि:शेखपुरा के जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ समारोह

शेखपुरा में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतरत्न बाबू जगजीवन राम की जयंती रविवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय, आजाद हिंद आश्रम में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किया गया। इसमें जिला अध्यक्ष आनंदी यादव और कांग्रेस नेता राहुल कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबू जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद वक्ताओं ने उनके जीवन और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया जिला अध्यक्ष आनंदी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू जगजीवन राम सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक थे। उन्होंने जीवन भर दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कांग्रेस नेता राहुल कुमार ने कहा कि बाबूजी ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर उप प्रधानमंत्री के पद तक हमेशा गरीबों, मजदूरों और किसानों की आवाज उठाई। कृषि मंत्री के रूप में हरित क्रांति में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही, जिससे देश खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बना। उन्होंने बाबूजी के त्याग और संघर्ष को प्रेरणा स्रोत बताया। “बाबू जगजीवन राम अमर रहें” के नारे भी लगाए इस अवसर पर कांग्रेस आश्रम परिसर में एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबूजी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “बाबू जगजीवन राम अमर रहें” के नारे भी लगाए। कार्यक्रम में राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया, बिपिन चौरसिया, प्रेम कुमार गुप्ता, मोहम्मद मोआजम, विनोद सिंह, केदार राम, मोहम्मद मुस्ताक अहमद, रामप्रसाद दास, दानी प्रसाद, रामकिशुन सिंह, शंकर प्रसाद उर्फ भैया जी, पिंटू कुमार, एडवोकेट सुमन कुमार, लखन महतो सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शेखपुरा में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतरत्न बाबू जगजीवन राम की जयंती रविवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय, आजाद हिंद आश्रम में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किया गया। इसमें जिला अध्यक्ष आनंदी यादव और कांग्रेस नेता राहुल कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबू जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद वक्ताओं ने उनके जीवन और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया जिला अध्यक्ष आनंदी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू जगजीवन राम सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक थे। उन्होंने जीवन भर दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कांग्रेस नेता राहुल कुमार ने कहा कि बाबूजी ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर उप प्रधानमंत्री के पद तक हमेशा गरीबों, मजदूरों और किसानों की आवाज उठाई। कृषि मंत्री के रूप में हरित क्रांति में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही, जिससे देश खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बना। उन्होंने बाबूजी के त्याग और संघर्ष को प्रेरणा स्रोत बताया। “बाबू जगजीवन राम अमर रहें” के नारे भी लगाए इस अवसर पर कांग्रेस आश्रम परिसर में एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबूजी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “बाबू जगजीवन राम अमर रहें” के नारे भी लगाए। कार्यक्रम में राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया, बिपिन चौरसिया, प्रेम कुमार गुप्ता, मोहम्मद मोआजम, विनोद सिंह, केदार राम, मोहम्मद मुस्ताक अहमद, रामप्रसाद दास, दानी प्रसाद, रामकिशुन सिंह, शंकर प्रसाद उर्फ भैया जी, पिंटू कुमार, एडवोकेट सुमन कुमार, लखन महतो सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *