कटिहार में दो युवक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार:पुलिस ने बाइक-मोबाइल बरामद कर कोर्ट भेजा

कटिहार में दो युवक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार:पुलिस ने बाइक-मोबाइल बरामद कर कोर्ट भेजा

कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोहे का बना देशी कट्टा, दो मोटरसाइकिल (एक R15 और एक पल्सर 150) और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा – कोढ़ा थाना अध्यक्ष गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान नीरज कुमार (लगभग 25 वर्ष), पिता राकेश ऋषि, निवासी चेथरियापीर धर्मकांटा के पीछे, वार्ड संख्या-15, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार, और मोनू कुमार (लगभग 20 वर्ष), पिता हरेकृष्ण पासवान, निवासी नया टोला गंगेली, वार्ड संख्या-10, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में एसआई विवेक विक्रम और एसआई प्रियरंजन पासवान सहित पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही। कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोहे का बना देशी कट्टा, दो मोटरसाइकिल (एक R15 और एक पल्सर 150) और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा – कोढ़ा थाना अध्यक्ष गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान नीरज कुमार (लगभग 25 वर्ष), पिता राकेश ऋषि, निवासी चेथरियापीर धर्मकांटा के पीछे, वार्ड संख्या-15, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार, और मोनू कुमार (लगभग 20 वर्ष), पिता हरेकृष्ण पासवान, निवासी नया टोला गंगेली, वार्ड संख्या-10, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में एसआई विवेक विक्रम और एसआई प्रियरंजन पासवान सहित पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *