शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार:चैनपुर पुलिस ने 48 लीटर शराब जब्त किया

शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार:चैनपुर पुलिस ने 48 लीटर शराब जब्त किया

सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 48 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नया गांव निवासी भगवान शाह और उनके पुत्र विजय शाह के रूप में हुई है। चैनपुर थाना प्रभारी विजय रंजन ने बताया कि पुलिस को अवैध शराब के कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसके बाद आरोपियों को देसी महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। थाना प्रभारी विजय रंजन ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ताकि शराब बनाने वाले स्थानों की पहचान की जा सके। पुलिस शराबबंदी को सफल बनाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 48 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नया गांव निवासी भगवान शाह और उनके पुत्र विजय शाह के रूप में हुई है। चैनपुर थाना प्रभारी विजय रंजन ने बताया कि पुलिस को अवैध शराब के कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसके बाद आरोपियों को देसी महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। थाना प्रभारी विजय रंजन ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ताकि शराब बनाने वाले स्थानों की पहचान की जा सके। पुलिस शराबबंदी को सफल बनाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *