Badshah Wedding Photos Viral : रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी, ऐसे शुरू हुई थी Love Story

Badshah Wedding Photos Viral : रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी, ऐसे शुरू हुई थी Love Story

Badshah Wedding Photos Viral : रैपर बादशाह की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वेडिंग फोटो में बादशाह वेडिंग ड्रेस में अपनी पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि बादशाह ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई है। तस्वीर में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी हैं। ईशा रिखी की मां ने शादी की तस्वीरों को शेयर किया है जिस पर उनके चाहने वाली शादी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Badshah Wedding Photos Viral with Isha Rikhi | बादशाह की शादी

ईशा रिखी की मां पूर्णिमा रिखी ने शादी की तस्वीरें और वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने बादशाह और ईशा दोनों को टैग भी किया है। हालांकि, अभी तक इन तस्वीरों पर दोनों की ओर से कोई रिएक्शन नही आया है।

बादशाह और ईशा रिखी की शादी की वायरल तस्वीरें देखिए

Badshah Isha Rikhi Love Story | बादशाह और ईशा रिखी की लव स्टोरी

साल 2018 में रेमो डिसूजा की फिल्म ‘नवाबजादे’ से ईशा ने बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद दोनों एक ज्वेलरी एडवरटाइजमेंट में भी साथ नजर आ चुके हैं। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। कई बार ये साथ दिखे और फिर अफेयर की चर्चाएं होने लगीं। ये लोग 2022 से एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। करीब 4 साल डेट करने के बाद शादी कर ली।

Isha Rikhi Kaun Hai | कौन है ईशा रेखी?

ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं। इनका जन्म 1993 में चंडीगढ़ में हुआ था। इन्होंने मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टान दे’ और ‘हॅप्पी गो लकी’ जैसी सुपरहिट पंजाबी फिल्मों से एक्टिंग की दुनिया में पहचान स्थापित की।

Badshah Divorce | बादशाह की पहली शादी और तलाक

बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह है। बादशाह की पहली शादी साल 2012 में जैस्मिन के साथ हुई थी। वर्ष 2017 में उनकी एक बेटी, जेसामी ग्रेस मसीह सिंह हुई। हालांकि दोनों की शादी बहुत लंबी ना चल सकी। बादशाह और जैस्मिन ने साल 2019 में अलग होने का फैसला लिया और दोनों के बीच तलाक हो गया। बता दें, अब जैस्मिन अपनी बेटी के साथ लंदन में रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *