मकान को लेकर हुए बवाल में थानाध्यक्ष का सिर फटा:प्रयागराज में दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट पत्थर, दीवान भी जख्मी हुआ, चार नामजद

मकान को लेकर हुए बवाल में थानाध्यक्ष का सिर फटा:प्रयागराज में दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट पत्थर, दीवान भी जख्मी हुआ, चार नामजद

प्रयागराज के शाहगंज इलाके में सोमवार शाम मकान को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर बवाल हो गया। पहले दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट हुई, इसके बाद एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलने लगे। हालात काबू करने पहुंचे शाहगंज थानाध्यक्ष कपिल कुमार भी पथराव में घायल हो गए। उनके सिर में चोट आई है, जबकि एक दीवान के हाथ में भी चोट लगी है। मौके पर पहुंची कई थानों की फोर्स सूचना मिलते ही आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, तब जाकर स्थिति पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में चार नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शाम करीब छह बजे हुई घटना पुलिस के अनुसार घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की है। बताया जा रहा है कि शाहगंज क्षेत्र में एक मकान को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस मकान के तीन हिस्से एक व्यापारी ने खरीद लिए थे, जबकि एक हिस्से में रहने वाले लोग अपना हिस्सा बेचने को तैयार नहीं थे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से तनातनी चल रही थी। नगर निगम की कार्रवाई से बढ़ा विवाद बताया जा रहा है कि हाल ही में एक पक्ष की ओर से नगर निगम में मकान के जर्जर होने की शिकायत की गई थी। इसी शिकायत के आधार पर सोमवार शाम करीब 6 बजे नगर निगम की टीम मकान गिराने के लिए मौके पर पहुंची। इस दौरान मकान के तीन हिस्से खरीदने वाले व्यापारी का बेटा भी अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर मौजूद था। विरोध के बाद आमने-सामने आए दोनों पक्ष नगर निगम की कार्रवाई का मकान के एक हिस्से में रहने वाले लोगों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों ओर से गाली-गलौज हुई और फिर विवाद मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव में घायल हुए थानाध्यक्ष और दीवान मौके पर मौजूद शाहगंज थानाध्यक्ष कपिल कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान हुए पथराव में थानाध्यक्ष के सिर में चोट लग गई। उनके साथ मौजूद एक दीवान के हाथ में भी चोट आई। घायलों का कराया गया इलाज घटना की सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। इसके बाद हालात पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेजा। वहीं घायल थानाध्यक्ष और दीवान को अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। चार नामजद समेत अन्य पर दर्ज हुई रिपोर्ट एडीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि मकान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसी दौरान विवाद शांत कराने पहुंचे थानाध्यक्ष और एक दीवान भी चोटिल हो गए। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। इस मामले में चार नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *