गोरखपुर में ब्रेजा कार और बाइक में टक्कर…VIDEO:गाड़ी का अगला हिस्सा डैमेज, पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया

गोरखपुर में ब्रेजा कार और बाइक में टक्कर…VIDEO:गाड़ी का अगला हिस्सा डैमेज, पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया

गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक सवार घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि- बाइक सवार ऑपोजिट लेन में आ रहा था। इसी दौरान दूसरी ओर से तेज गति में आ रही ब्रेजा कार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब सामान्य है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उनका आरोप है कि इस सड़क पर वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं और यातायात नियमों का ठीक से पालन नहीं किया जाता, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के समय किसकी लापरवाही थी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *