16 चक्का ट्रक से 26 भैंसों का अवैध परिवहन पकड़ा:तीन आरोपी गिरफ्तार, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

16 चक्का ट्रक से 26 भैंसों का अवैध परिवहन पकड़ा:तीन आरोपी गिरफ्तार, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

मंडला जिले में अवैध मवेशी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टिकरिया थाना पुलिस ने एक 16 चक्का ट्रक से 26 भैंसों का अवैध परिवहन पकड़ा। पुलिस ने ट्रक जब्त कर तीन आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध रूप से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना टिकरिया के सामने बैरिकेड लगाकर संदिग्ध ट्रक को रोका। जांच के दौरान ट्रक में 26 भैंसों को ठूंस-ठूंसकर भरा पाया गया। इन भैंसों को नैनपुर से जबलपुर की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा किया। पुलिस ने इस मामले में इश्तियाक अहमद, जीशान और आफताब नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी कानपुर (उत्तर प्रदेश) के बारोट थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उनके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जब्त की गई सभी 26 भैंसों को सुरक्षित रूप से फूल सागर पड़रिया स्थित गौशाला में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक पंकज बिष्ट, सहायक उप निरीक्षक टीकाराम भोयर, प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा, आरक्षक सालिकराम उइके, आरक्षक शरद परस्ते और आरक्षक दीपक द्विवेदी सहित टिकरिया थाना पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *