Sidharth Shukla Death Mystery Claim: टेलिविजन के चहीते सितारे सिद्धार्थ शुक्ला की मौत को अब इस साल पूरे पांच साल हो जाएंगे। उनके फैंस आज भी उन्हें काफी याद करते हैं। ‘बिग बॉस सीजन 13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने 2 सितंबर 2021 को दुनिया को अलविदा कहा था। अब उनकी मौत के सालों बाद उनके पिछले जन्म और अगले जन्म को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया गया है। सिद्धार्थ और शहनाज गिल के पिछले जन्म के रिश्ते को लेकर भी एक हैरान कर देने दावा हुआ है। चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।
सिद्धार्थ शुक्ला के नए जन्म को लेकर दावा (Sidharth Shukla Death Mystery Claim)
‘मिस्टिक जर्नी पॉडकास्ट’ नाम के यूट्यूब चैनल पर पैरानॉर्मल एक्सपर्ट रितिका बजाज ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रिश्ते से लेकर एक्टर के नए जन्म को लेकर दावा किया है। यूट्यूब पर आए इस वीडियो में एक्सपर्ट का दावा है कि उनकी सिद्धार्थ शुक्ला की आत्मा से बात हुई है।
पॉडकास्ट में रितिका ने कहा, ‘मेरी स्टूडेंट ने उनकी सोल से कनेक्ट किया तो पता चला कि फिलहाल वो पितृ लोक में हैं। उन्होंने अभी नया जन्म लिया नहीं है। लेकिन वो अपने नए जन्म का इंतजार कर रहे हैं।
शहनाज संग पिछले जन्म से था नाता (Sidharth Shukla Death Mystery Claim)
इसके अलावा इस पॉडकास्ट में एक और बड़ा दावा किया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का पिछले जन्म से ही कनेक्शन था। पिछले जन्म में सिद्धार्थ को एक दिल से जुड़ी बीमारी हो गई थी जिसके बाद शहनाज ने उनका इलाज कराया था। एक्सपर्ट ने दावा किया कि सिद्धार्थ शुक्ला जब पिछले जन्म में मरने वाले थे तो उन्होंने शहनाज से कहा था कि वो इस कर्ज को चुकाने के लिए अगले जन्म में भी आएंगे।
पिछले जन्म में सिद्धार्थ की पत्नी थीं शहनाज
इतना ही नहीं, एक्सपर्ट ने तो यहां तक दावा किया कि पिछले जन्म में शहनाज सिद्धार्थ की पत्नी थीं। सिद्धार्थ खेती करते थे और जब उन्हें बीमारी हुई तो शहनाज ने ही अपने गहने बेचकर उनके इलाज पर पैसा खर्च किया। रितिका ने दावा किया कि शहनाज ने अपनी पूरी जिंदगी सिद्धार्थ की सेवा में लगा दी थी। इसलिए इस जन्म में शहनाज और सिद्धार्थ की फिर से मुलाकात हुई।
हालांकि इन सभी दावों को लेकर पत्रिका किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। ये सिर्फ और सिर्फ एक्सपर्ट के मुताबिक ही माना जाना चाहिए।


