मौसम आज शाम से बदलेगा ! अगले 24 घंटे बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार  

मौसम आज शाम से बदलेगा ! अगले 24 घंटे बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार  

IMD Alert : मौसम आज शाम से तेवर दिखा सकता है। आज सुबह से ही राज्य के पर्वतीय इलाकों में आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। दिन चढ़ते-चढ़ते बादल और भी घने होने लगे थे। इसके चलते अन्य दिनों की तुलना में आज मौसम काफी ठंडा है। बता दें कि उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ था। इसके चलते दिन के वक्त यहां पर अच्छी-खासी धूप खिलने लगी थी। इससे दिन के वक्त हल्की गर्मी का भी एहसास होने लगा था। इसी बीच आज मौसम ने फिर से करवट बदल ली है। आईएमडी के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते आज और कल उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में बारिश की संभावना बन रही है। आईएमडी के मुताबिक 23-24 फरवरी को राज्य में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। बारिश-बर्फबारी के बाद राज्य में ठंड में बढ़ोत्तरी के आसार हैं।

आगे साफ रहेगा मौसम

आईएमडी ने 23 और 24 फरवरी को राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। साथ ही हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में 25 फरवरी से एक मार्च तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। ऐसे हालात में संभावना ये भी जताई जा रही है कि होली के दौरान राज्य में मौसम खुशनुमा रह सकता है। मौसम होली के रंग में खलल नहीं डालेगा। हालांकि आने वाले दिनों में ही इसकी सटीक जानकारी मिल पाएगी। बता दें कि इस साल चार मार्च को देश भर में होली मनाई जाएगी। दो मार्च को होलिका दहन होगा। तीन मार्च को चंद्र ग्रहण के चलते चार मार्च को होली मनाई जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *