भोजपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:घर से ट्रैक्टर लेकर निकला था, रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई

भोजपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:घर से ट्रैक्टर लेकर निकला था, रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई

भोजपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहतास के रघुनाथपुर निवासी छोटू कहार के पुत्र अभिषेक कुमार (23) के तौर पर हुई है। घटना तरारी थाना क्षेत्र के धनगावां पुल के पास की है। पिता छोटू कहार ने बताया कि ट्रैक्टर लेकर घर से निकला था। रास्ते में गाड़ी पलट गई। नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर मालिक ने अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसे घर लाकर छोड़ दिया। इस बीच उसने दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वर्तमान में इमादपुर के बिहटा गांव में रह रहा था। परिवार में मां सीमा देवी और छोटा भाई बलवीर कुमार है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहतास के रघुनाथपुर निवासी छोटू कहार के पुत्र अभिषेक कुमार (23) के तौर पर हुई है। घटना तरारी थाना क्षेत्र के धनगावां पुल के पास की है। पिता छोटू कहार ने बताया कि ट्रैक्टर लेकर घर से निकला था। रास्ते में गाड़ी पलट गई। नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर मालिक ने अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसे घर लाकर छोड़ दिया। इस बीच उसने दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वर्तमान में इमादपुर के बिहटा गांव में रह रहा था। परिवार में मां सीमा देवी और छोटा भाई बलवीर कुमार है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *