समस्तीपुर शहर में माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय परिसर में एक युवक पेशाब कर रहा था। इसी दौरान छत से उसे किसी ने पत्तथर मारा। सिर पर पत्थर लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज पटना में चल रहा था, मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन लाश लेकर समस्तीपुर पहुंचे और आदर्श नगर चौक को जाम कर दिया। आगजनी भी की। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना के शंभू पट्टी गांव के अजीत कुमार शाह बताया जा रहा है। सड़क जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और सड़क जाम हटाया। पुलिस ने सभी को आश्वासन दिया है। घटना आदर्श नगर मोहल्ले की है। बड़ा भाई फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में गया था मृतक के बड़े भाई ललन कुमार शाह ने कहा कि 13 फरवरी को मैं अपने छोटे भाई अजीत कुमार के साथ आदर्श नगर मोहल्ला के मुन्ना झा के मकान में स्थित माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय में किसी काम के लिए पहुंचा था। मैं ऊपर कार्यालय में गया था, जबकि छोटा भाई अजीत नीचे खड़ा था। लोगों ने बताया कि अजीत पेशाब कर रहा था, इसी दौरान छत से गृह स्वामी मुन्ना झा ने ग्रेनाइट पत्थर फेंक कर उसके सिर पर वार किया। जब मैं नीचे पहुंचा तो भाई बेहोश पड़ा था, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने पटना जाने की सलाह दी। जिसके बाद पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार के लोग शव लेकर समस्तीपुर पहुंचे और आदर्श नगर चौक को जाम कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी मुफस्सिल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बतलाया कि पीड़ित परिवार का एक आवेदन मिला है। मामले में प्राथमिक की दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार के अनुसार घर के छत से ग्रेनाइट पत्थर फेंककर युवक को मारा गया था। समस्तीपुर शहर में माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय परिसर में एक युवक पेशाब कर रहा था। इसी दौरान छत से उसे किसी ने पत्तथर मारा। सिर पर पत्थर लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज पटना में चल रहा था, मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन लाश लेकर समस्तीपुर पहुंचे और आदर्श नगर चौक को जाम कर दिया। आगजनी भी की। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना के शंभू पट्टी गांव के अजीत कुमार शाह बताया जा रहा है। सड़क जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और सड़क जाम हटाया। पुलिस ने सभी को आश्वासन दिया है। घटना आदर्श नगर मोहल्ले की है। बड़ा भाई फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में गया था मृतक के बड़े भाई ललन कुमार शाह ने कहा कि 13 फरवरी को मैं अपने छोटे भाई अजीत कुमार के साथ आदर्श नगर मोहल्ला के मुन्ना झा के मकान में स्थित माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय में किसी काम के लिए पहुंचा था। मैं ऊपर कार्यालय में गया था, जबकि छोटा भाई अजीत नीचे खड़ा था। लोगों ने बताया कि अजीत पेशाब कर रहा था, इसी दौरान छत से गृह स्वामी मुन्ना झा ने ग्रेनाइट पत्थर फेंक कर उसके सिर पर वार किया। जब मैं नीचे पहुंचा तो भाई बेहोश पड़ा था, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने पटना जाने की सलाह दी। जिसके बाद पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार के लोग शव लेकर समस्तीपुर पहुंचे और आदर्श नगर चौक को जाम कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी मुफस्सिल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बतलाया कि पीड़ित परिवार का एक आवेदन मिला है। मामले में प्राथमिक की दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार के अनुसार घर के छत से ग्रेनाइट पत्थर फेंककर युवक को मारा गया था।


