मधुबनी में होली पर 478 जगह 956 अफसर तैनात:कंट्रोल रूम सक्रिय, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, छुट्टियां रद्द

मधुबनी में होली पर 478 जगह 956 अफसर तैनात:कंट्रोल रूम सक्रिय, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, छुट्टियां रद्द

मधुबनी जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। जिले भर के सभी महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर तेज-तर्रार अधिकारियों को तैनात किया गया है। कुल 478 स्थानों पर 956 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन की असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर है, जो शांति भंग करने या कानून को अपने हाथ में लेने का प्रयास कर सकते हैं। सभी प्रखंडों के वरीय अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र की विधि व्यवस्था पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया
पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्त की जा रही है। किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए नागरिक जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-224425 या डायल 112 पर संपर्क कर सकते हैं। होली पर्व के मद्देनजर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी न रहे। मधुबनी जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। जिले भर के सभी महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर तेज-तर्रार अधिकारियों को तैनात किया गया है। कुल 478 स्थानों पर 956 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन की असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर है, जो शांति भंग करने या कानून को अपने हाथ में लेने का प्रयास कर सकते हैं। सभी प्रखंडों के वरीय अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र की विधि व्यवस्था पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया
पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्त की जा रही है। किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए नागरिक जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-224425 या डायल 112 पर संपर्क कर सकते हैं। होली पर्व के मद्देनजर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी न रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *