अंगकृष रघुवंशी का विवादित रनआउट:शमी के सिक्स से मैच टाई हुआ; रिंकू के लगातार 4 सिक्स, लखनऊ घर में आठवां मैच हारी; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

अंगकृष रघुवंशी का विवादित रनआउट:शमी के सिक्स से मैच टाई हुआ; रिंकू के लगातार 4 सिक्स, लखनऊ घर में आठवां मैच हारी; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराया। रविवार को अंगकृष रघवुंशी फील्डिंग में रुकावट डालने पर रनआउट दिए गए। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 4 सिक्स लगाए। उन्होंने 5 कैच भी लपके। मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर मैच टाई कराया। KKR vs LSG मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. लखनऊ लगातार आठवां मैच हारी IPL में होम ग्राउंड पर लगातार हार के मामले में लखनऊ सुपर जायंट्स अब टॉप लिस्ट में शामिल हो गई है। टीम को लखनऊ में लगातार 8वीं हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह इस अनचाहे रिकॉर्ड में डेक्कन चार्जर्स के बराबर पहुंच गई। इस लिस्ट में सबसे ऊपर दिल्ली है, जिन्हें अपने घरेलू मैदान पर लगातार 9 मैचों में हार मिली थी। 2. रिंकू IPL में 50+ रन और 4+ कैच लेने वाले चौथे खिलाड़ी रिंकू सिंह ने रविवार को में 83 रन और 5 कैच लेकर रिकॉर्ड बना दिया। वे ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने। उनसे पहले जैक कैलिस, रियान पराग और डेरिल मिचेल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 3. मोहसिन ने सीजन का पहला 5 विकेट हॉल लिया मोहसिन खान ने कोलकाता के खिलाफ 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए। यह इस IPL में किसी भी गेंदबाज का एक मैच में बेस्ट बॉलिंग स्पेल रहा। मोहसिन ने रहाणे, सइफर्ट, ग्रीन और पावेल को आउट किया। दूसरे नंबर पर CSK के अकील हुसैन हैं, जिन्होंने MI के खिलाफ 17 रन देकर 4 विकेट लिए थे।
यहां से टॉप-10 मोमेंट्स… 1. रघुवंशी फील्डिंग में रुकावट के लिए रनआउट दिए गए पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर कोलकाता के अंगकृष रघुवंशी अजीबोगरीब तरीके से आउट दिए गए। प्रिंस यादव की गेंद को उन्होंने मिड-ऑन की ओर खेला और रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन बीच में ही वापस लौटना पड़ा। मोहम्मद शमी ने रनआउट के लिए थ्रो किया। रघुवंशी ने क्रीज में पहुंचने की कोशिश में डाइव लगाई, लेकिन वे लाइन से थोड़ा बाहर गेंद की दिशा में चले गए। LSG की अपील पर थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद फैसला दिया कि रघुवंशी ने गेंद की लाइन में आकर फील्डिंग में बाधा डाली, जिसके चलते उन्हें ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट करार दिया गया। इससे पहले युसुफ पठान, अमित मिश्रा और रवींद्र जडेजा को भी इस नियम के तहत आउट दिया जा चुका है। 2. रिंकू ने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की कोलकाता की पारी के 19वें ओवर में रिंकू सिंह चौका लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। ओवर की दूसरी गेंद पर शमी ने यॉर्कर डालने की कोशिश की, लेकिन वे लेंथ से चूक गए। रिंकू ने लेग साइड में पीछे हटते हुए एक्स्ट्रा कवर के पास से गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचा दिया। इसी के साथ रिंकू ने 42 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। 3. रिंकू ने दिग्वेश को लगातार 4 छक्के मारे कोलकाता की पारी के आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने दिग्वेश राठी को 4 सिक्स लगा दिए। उन्होंने दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर छक्के लगाए। दिग्वेश के इस ओवर में 2 वाइड सहित 26 रन बने। 4. पॉवेल ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा LSG की पारी के दूसरे ओवर में पॉवेल ने डाइव करते हुए शानदार कैच पकड़ा। वैभव अरोड़ा की पहली गेंद पर मिशेल मार्श ने पुल शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग सही नहीं हुई। मिड-ऑन पर खड़े रोवमैन पॉवेल ने पीछे दौड़ते हुए डाइव लगाया और कैच पकड़ा। हालांकि इस दौरान उन्हें चोट भी लगी। 5. रिंकू ने बाउंड्री लाइन पर छलांग लगाकर कैच लपका लखनऊ की पारी के दौरान कोलकाता के रिंकू सिंह ने बाउंड्री लाइन पर गजब कैच पकड़ा। 11वें ओवर की दूसरी गेंद कैमरन ग्रीन ने फुल लेंथ डाली। ऐडन मार्करम ने लॉन्ग-ऑफ की दिशा में लॉफ्टेड शॉट खेला। वहां रिंकू सिंह मौजूद थे। उन्होंने बाउंड्री लाइन के बेहद करीब छलांग लगाकर गेंद को पकड़ा, फिर बाउंड्री रोप के बाहर जाने से पहले गेंद को हवा में फेंक दिया और फिर अंदर आकर कैच पूरा किया। मार्करम 31 रन बनाकर आउट हुए। 6. कार्तिक त्यागी ने लगातार दो गेंद नो बॉल डाली 20वें ओवर में LSG को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। कार्तिक त्यागी ने ओवर की दूसरी गेंद नो-बॉल डाल दी, हालांकि इस गेंद पर कोई रन नहीं बना। अगली गेंद फ्री हिट थी, जिसपर फिर कार्तिक त्यागी ने हाईट की नो-बॉल डाल दी। लगातार दो बीमर की वजह से अंपायर ने पहले तो इसे डेंजरस मानते हुए गेंदबाज को ओवर फेंकने से मना कर दिया हालांकि फिर वापस कार्तिक को गेंदबाजी की अनुमति दी। 7. शमी ने छक्का लगा मैच को सुपर ओवर में पहुंचाया LSG को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 7 रन चाहिए थे। कार्तिक त्यागी ने स्टंप पर फुल गेंद डाली, जिसपर मोहम्मद शमी ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया। इसी के साथ स्कोर टाई हो गया और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। 8. नरेन ने सुपर ओवर में पूरन-मार्करम को आउट किया सुपर ओवर में पहले LSG बल्लेबाजी के लिए उतरी। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन और ऐडन मार्करम बल्लेबाजी के लिए उतरे, सुनील नरेन गेंदबाजी के लिए आए। पहली गेंद पर ही नरेन ने पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया। तीसरे नंबर पर कप्तान ऋषभ पंत आए, जिन्होंने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में मार्करम लॉन्ग ऑफ पर कैच आउट हो गए। 9. पॉवेल और रिंकू का बेहतरीन पार्टनरशिप कैच सुपर ओवर में नरेन की तीसरी गेंद पर रोवमन पॉवेल और रिंकू सिंह की जोड़ी ने शानदार कैच पकड़ा। ऐडन मार्करम ने लॉन्ग ऑफ पर छक्के के लिए खेला। बाउंड्री लाइन पर खड़े पॉवेल ने रनिंग करते हुए गेंद रिंकू की ओर उछाल दिया। रिंकू ने कैच कंप्लीट कर LSG को सुपर ओवर में 1 रन पर रोक दिया। 10. रिंकू सिंह का विनिंग चौका मैच में बैट और फिल्डिंग से शानदार परफॉर्मेंस करने वाले रिंकू सिंह सुपर ओवर में बैटिंग के लिए आए। उनके साथ KKR के लिए पॉवेल नॉन-स्ट्राइक पर उतरे। रिंकू ने प्रिंस यादव की पहली गेंद पर ही चौका लगाकर टीम को मैच जीता दिया। ———————————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोलकाता ने जीता IPL 2026 का पहला सुपर ओवर:नरेन ने लखनऊ को एक रन ही बनाने दिया; रिंकू ने 83 रन बनाने के साथ 5 कैच लपके कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के पहले सुपर ओवर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। पूरी खबर पंजाब से हार के बाद दिल्ली की नजर वापसी पर:आज RCB से सामना; प्लेऑफ में बने रहने के लिए DC को जीत जरूरी दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए IPL 2026 का सीजन मुश्किल होता जा रहा है। 264 रन बनाने के बावजूद पंजाब किंग्स से मिली हार से टीम उबर नहीं पाई है। सोमवार को दिल्ली का सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। मैच अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। यह दोनों के बीच सीजन का दूसरा मैच है। पहले मैच में दिल्ली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *