फरीदाबाद में तीन दिन बाद आज से चालू होगी तोड़फोड़:तीन विभाग करेंगे कार्रवाही, घरों के बाहर किए कब्जे हटाए जायेंगे

फरीदाबाद में तीन दिन बाद आज से चालू होगी तोड़फोड़:तीन विभाग करेंगे कार्रवाही, घरों के बाहर किए कब्जे हटाए जायेंगे

फरीदाबाद में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम का अभियान सोमवार से एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। तीन दिनों के विराम के बाद अब विभिन्न विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे। इस दौरान सैनिक कॉलोनी, एनआईटी के अलग-अलग ब्लॉकों और दयालबाग क्षेत्र में बड़े स्तर पर तोड़फोड़ की जाएगी। 300 से अधिक मकानों को नोटिस नगर निगम द्वारा 300 से अधिक मकानों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। इन नोटिसों में घरों के सामने बनाए गए रैंप, लोहे की ग्रिल और अन्य अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रेटर फरीदाबाद में कर चुकी है कार्रवाही यह कार्रवाई हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद तेज की गई है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा था कि स्टिल्ट प्लस फोर निर्माण से जुड़े मामलों में कॉलोनियों और सेक्टरों की सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाना जरूरी है। इसी के तहत डीटीपी (एनफोर्समेंट) की टीम पहले भी ग्रेटर फरीदाबाद में अभियान चला चुकी है। अभी तक 650 मकानों पर कार्रवाही पिछले चरण में तीन दिनों तक चली कार्रवाई में करीब 450 मकानों के बाहर से अवैध निर्माण हटाया गया था। वहीं, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने भी दो सेक्टरों में अभियान चलाकर लगभग 200 जगहों से अतिक्रमण हटाया था। बीते दिनों यह कार्रवाई अस्थायी रूप से रोक दी गई थी, लेकिन अब दोबारा शुरू होने जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे खुद ही अपने अवैध निर्माण हटा लें, ताकि नुकसान कम हो। आज से शुरू होकी तोड़फोड़ डीटीपीई अधिकारी योजन चौधरी के अनुसार, पहले ही लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया था। वहीं नगर निगम के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि विभाग पूरी तैयारी में है और अभियान को लेकर किसी तरह का रोक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *