शिवहर में स्टेडियम निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने इस संबंध में बयान देते हुए कहा कि प्रशासन और सरकार दोनों स्तर पर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में राणा ने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन के कई पदाधिकारियों से इस विषय पर चर्चा की है। हाल ही में “मेरा युवा भारत” कार्यक्रम में उनकी मुलाकात जिलाधिकारी प्रतिभा रानी से हुई थी। डीएम ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया था कि शिवहर में स्टेडियम निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है और बिहार सरकार भी इस दिशा में सक्रिय है। शिवहर को एक आधुनिक स्टेडियम मिलेगा
पूर्व विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि इन निरंतर प्रयासों से आने वाले समय में शिवहर को एक आधुनिक स्टेडियम मिलेगा। उन्होंने जिला प्रशासन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास के लिए स्टेडियम जैसी सुविधा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी जिला मुख्यालय तब तक पूर्ण विकसित नहीं माना जा सकता, जब तक युवाओं और बच्चों के खेलकूद तथा शारीरिक विकास के लिए पर्याप्त संसाधन न हों। स्टेडियम का निर्माण खिलाड़ियों को मंच प्रदान करेगा और जिले की प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देगा। इस घोषणा के बाद शिवहर के युवाओं में उम्मीद जगी है। अब देखना होगा कि जमीन चिन्हित होने और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्टेडियम निर्माण कब तक शुरू होता है। शिवहर में स्टेडियम निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने इस संबंध में बयान देते हुए कहा कि प्रशासन और सरकार दोनों स्तर पर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में राणा ने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन के कई पदाधिकारियों से इस विषय पर चर्चा की है। हाल ही में “मेरा युवा भारत” कार्यक्रम में उनकी मुलाकात जिलाधिकारी प्रतिभा रानी से हुई थी। डीएम ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया था कि शिवहर में स्टेडियम निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है और बिहार सरकार भी इस दिशा में सक्रिय है। शिवहर को एक आधुनिक स्टेडियम मिलेगा
पूर्व विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि इन निरंतर प्रयासों से आने वाले समय में शिवहर को एक आधुनिक स्टेडियम मिलेगा। उन्होंने जिला प्रशासन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास के लिए स्टेडियम जैसी सुविधा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी जिला मुख्यालय तब तक पूर्ण विकसित नहीं माना जा सकता, जब तक युवाओं और बच्चों के खेलकूद तथा शारीरिक विकास के लिए पर्याप्त संसाधन न हों। स्टेडियम का निर्माण खिलाड़ियों को मंच प्रदान करेगा और जिले की प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देगा। इस घोषणा के बाद शिवहर के युवाओं में उम्मीद जगी है। अब देखना होगा कि जमीन चिन्हित होने और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्टेडियम निर्माण कब तक शुरू होता है।


