सुलतानपुर में 90 इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन:जिला उद्योग बंधु बैठक में लंबित प्रकरणों के निस्तारण पर जोर

सुलतानपुर में 90 इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन:जिला उद्योग बंधु बैठक में लंबित प्रकरणों के निस्तारण पर जोर

सुलतानपुर में शुक्रवार को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में आयोजित की गई। इसमें डीएम ने बैंकर्स को ऋण संबंधी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान निवेश मित्र पोर्टल की भी समीक्षा की गई। समीक्षा में सामने आया कि किसी भी विभाग का कोई प्रकरण निर्धारित समय सीमा के बाद लंबित नहीं है। जिलाधिकारी ने समय सीमा के भीतर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैंक समन्वयकों को आवश्यक पत्र जारी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से, डीएम ने बैंक ऑफ बड़ौदा के अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक स्तर पर स्वीकृति और वितरण के लिए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु सभी बैंक समन्वयकों को आवश्यक पत्र जारी किए जाएं। बैठक में शुभम बरनवाल की बिजली संबंधी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता (विद्युत) को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उद्यमियों और व्यापारियों की समस्या जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। व्यापारियों की समस्याओं पर की गई कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश उपायुक्त वाणिज्य कर को दिए गए। इसके अतिरिक्त, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु आर-सेटी, बैंक ऑफ बड़ौदा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। रोजगारपरक प्रशिक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना डीएम ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि अगली बैठक में महिलाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से डीसी एनआरएलएम, परियोजना निदेशक डूडा और आर-सेटी से संबंधित अधिकारियों को भी शामिल किया जाए। इसका लक्ष्य रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उद्यमी मित्र ने जनपद में 23 विभागों द्वारा हस्ताक्षरित एमओयू (समझौता ज्ञापन) की प्रगति के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों की 90 इकाइयों द्वारा उत्पादन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *