दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय में 8 सेंटर:9 मई से बी.एड. पार्ट-II की परीक्षा, LNMU ने जारी किया शेड्यूल; एक शिफ्ट में एग्जाम

दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय में 8 सेंटर:9 मई से बी.एड. पार्ट-II की परीक्षा, LNMU ने जारी किया शेड्यूल; एक शिफ्ट में एग्जाम

दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय(एलएनएमयू) के परीक्षा विभाग ने बी.एड. पार्ट-II(थ्योरी) एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा 9 मई से शुरू होकर 16 मई 2026 तक आयोजित होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एक पाली में ली जाएंगी। एग्जाम का शेड्यूल 9 मई- पाठ्यक्रम-07(ख) के अंतर्गत गणित, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र विषयों की परीक्षा होगी। 11 मई- कोर्स-08(मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र) तथा कोर्स-09 (ज्ञान एवं पाठ्यचर्या) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 12 मई- कोर्स-10(सीखने के लिए मूल्यांकन एवं समावेशी स्कूल बनाना) की परीक्षा होगी। 15 मई- वैकल्पिक पाठ्यक्रम के तहत शांति के लिए शिक्षा एवं संरक्षण और पर्यावरण के लिए शिक्षा की परीक्षा ली जाएगी। 16 मई- कोर्स-11 के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा, मार्गदर्शन एवं परामर्श तथा विद्यालय प्रबंधन एवं नेतृत्व विषयों की परीक्षा होगी।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा विश्वविद्यालय ने दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों में कुल 8 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। इनमें प्रमुख रूप से एम.जी. कॉलेज सुंदरपुर, आर.बी.जे. कॉलेज बेला, एम.एम. कॉलेज आजमनगर (दरभंगा), आर.के. कॉलेज व जे.एन. कॉलेज (मधुबनी), एम.एन.डी. कॉलेज उजियारपुर (समस्तीपुर), सरस्वती देवी राम सागर झा कॉलेज ऑफ फार्मेसी (समस्तीपुर) तथा जी.एम. फार्मेसी कॉलेज (बेगूसराय) शामिल है। प्रशासनिक तैयारी के निर्देश विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी जिलों में परीक्षा के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती करने को कहा गया है। परीक्षा उप नियंत्रक (तकनीकी एवं व्यावसायिक) की ओर से जारी इस अधिसूचना की प्रति सभी संबंधित कॉलेजों, अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय(एलएनएमयू) के परीक्षा विभाग ने बी.एड. पार्ट-II(थ्योरी) एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा 9 मई से शुरू होकर 16 मई 2026 तक आयोजित होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एक पाली में ली जाएंगी। एग्जाम का शेड्यूल 9 मई- पाठ्यक्रम-07(ख) के अंतर्गत गणित, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र विषयों की परीक्षा होगी। 11 मई- कोर्स-08(मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र) तथा कोर्स-09 (ज्ञान एवं पाठ्यचर्या) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 12 मई- कोर्स-10(सीखने के लिए मूल्यांकन एवं समावेशी स्कूल बनाना) की परीक्षा होगी। 15 मई- वैकल्पिक पाठ्यक्रम के तहत शांति के लिए शिक्षा एवं संरक्षण और पर्यावरण के लिए शिक्षा की परीक्षा ली जाएगी। 16 मई- कोर्स-11 के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा, मार्गदर्शन एवं परामर्श तथा विद्यालय प्रबंधन एवं नेतृत्व विषयों की परीक्षा होगी।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा विश्वविद्यालय ने दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों में कुल 8 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। इनमें प्रमुख रूप से एम.जी. कॉलेज सुंदरपुर, आर.बी.जे. कॉलेज बेला, एम.एम. कॉलेज आजमनगर (दरभंगा), आर.के. कॉलेज व जे.एन. कॉलेज (मधुबनी), एम.एन.डी. कॉलेज उजियारपुर (समस्तीपुर), सरस्वती देवी राम सागर झा कॉलेज ऑफ फार्मेसी (समस्तीपुर) तथा जी.एम. फार्मेसी कॉलेज (बेगूसराय) शामिल है। प्रशासनिक तैयारी के निर्देश विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी जिलों में परीक्षा के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती करने को कहा गया है। परीक्षा उप नियंत्रक (तकनीकी एवं व्यावसायिक) की ओर से जारी इस अधिसूचना की प्रति सभी संबंधित कॉलेजों, अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *