टीकमगढ़ एक्सीलेंस स्कूल के 6 छात्र मेरिट में:10वीं में अंशिका को मिले 494 नंबर, 12वीं में दीक्षा ने हासिल किए 485 अंक

टीकमगढ़ एक्सीलेंस स्कूल के 6 छात्र मेरिट में:10वीं में अंशिका को मिले 494 नंबर, 12वीं में दीक्षा ने हासिल किए 485 अंक

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए। टीकमगढ़ जिले के शासकीय एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक 1 के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाया है। स्कूल के प्राचार्य डॉ. सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि 10वीं कक्षा में चार छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में जगह बनाई है। इनमें अंशिका अहिरवार ने 494 अंकों के साथ छठवीं रैंक, कामना साहू ने 493 अंकों के साथ सातवीं रैंक, देव शर्मा ने 492 अंकों के साथ आठवीं रैंक और नैंसी कुम्हार ने 491 अंकों के साथ नौवीं रैंक हासिल की है। टॉपर्स छात्रःछात्राओं के फोटो देखिए… दीक्षा लोधी ने 485 अंक वहीं, 12वीं कक्षा में भी शासकीय एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक 1 के दो विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। जीव विज्ञान समूह में कु. दीक्षा लोधी ने 485 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल किया है, जबकि अनुरुद्ध यादव ने 483 अंकों के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया है। जिले से 12वीं कक्षा की मेरिट सूची में अन्य स्कूलों के छात्रों ने भी जगह बनाई है। कला समूह में गौरी शुक्ला ने 500 में से 480 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान हासिल किया है। विज्ञान-गणित समूह में शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल खरगापुर की छात्रा निधि लोधी ने 484 अंकों के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *