13 ट्रॉफी जीतने वाली इन 3 टीमों की हालत खराब, IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने से इन टीमों को रोकना मुश्किल

13 ट्रॉफी जीतने वाली इन 3 टीमों की हालत खराब, IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने से इन टीमों को रोकना मुश्किल

IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 में अब तक के 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं और इन 24 मुकाबलों के बाद अंक तालिका को देखें तो तीन टीमें प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे नजर आ रही हैं। वहीं दो टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल लग रहा है। आपको बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) इस सीजन अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। 5 में से उन्होंने 4 मुकाबले गंवाए हैं और एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था। वह अंक तालिका में 10वें स्थान पर है।

KKR और MI की हालत खराब

वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की भी हालत खराब है और 5 में से सिर्फ 1 मैच ही जीत पाई है, जबकि 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वह अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। इन दोनों टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए 9 मुकाबलों में से कम से कम कोलकाता को 8 और मुंबई इंडियंस को 7 में जीत हासिल करनी होगी। कोलकाता के लिए यह रास्ता काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

हालांकि मुंबई इंडियंस का दूसरे हाफ में प्रदर्शन कई बार बदल जाता है। वह पहले भी आखिरी 7-8 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, लेकिन इस बार उनकी वापसी मुश्किल इसलिए लग रही है क्योंकि टीम के कई खिलाड़ी फॉर्म में नहीं हैं और मैदान पर भी कई तरह की रणनीतिक कमियां देखने को मिल रही हैं।

GT और LSG की हालत एक जैसी

इसके अलावा सीएसके और LSG की हालत एक जैसी है। दोनों ने 5-5 मुकाबले खेले हैं, 2-2 में जीत हासिल की है, जबकि 3-3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इन दोनों टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना भी मुश्किल लग रहा है। इसके अलावा गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति भी लगभग एक जैसी है। दोनों ने 4-4 मैच खेले हैं और 2-2 में जीत हासिल की है।

अब तक नहीं हारी पंजाब किंग्स

अंक तालिका में सबसे ऊपर पंजाब किंग्स है, जिसने 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं और एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ है। उनके 9 अंक हो चुके हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आमतौर पर 16-18 अंक काफी होते हैं। ऐसे में पंजाब किंग्स को अब सिर्फ 7 अंक और चाहिए, यानी बचे हुए 9 में से 4 मुकाबले जीतकर भी वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है।

RCB और RR का भी यही हाल है। दोनों ने 5-5 मुकाबले खेले हैं और 4-4 में जीत हासिल की है, जबकि 1-1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ये टीमें भी बचे हुए 9 में से 4 मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती हैं। SRH ने 5 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 जीते हैं और 3 हारे हैं। उनके 4 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है। हालांकि 4 अंक CSK के भी हैं, जिसने भी 2 मैच जीते हैं, लेकिन वह 8वें स्थान पर है। नेट रन रेट के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद से काफी पीछे है और यही वजह है कि दोनों की रैंकिंग में इतना अंतर है।

रैंक टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक नेट रनरेट
1 PBKS 5 4 0 1 9 +1.067
2 RCB 5 4 1 0 8 +1.503
3 RR 5 4 1 0 8 +0.889
4 SRH 5 2 3 0 4 +0.576
5 DC 4 2 2 0 4 +0.322
6 GT 4 2 2 0 4 -0.029
7 LSG 5 2 3 0 4 -0.804
8 CSK 5 2 3 0 4 -0.846
9 MI 5 1 4 0 2 -1.076
10 KKR 5 0 4 1 1 -1.383

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *