Unnao road accident Latest Update: उन्नाव में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें देवरानी-जेठानी के साथ दोनों की बेटियों शामिल हैं । हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतकों में पड़ोस की रहने वाली महिला और बोलेरो चालक शामिल है। हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अस्पताल पहुंच गए। जहां उन्होंने डॉक्टर से बातचीत की। घायलों के अच्छे से अच्छा उपचार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया। भाजपा विधायक अनिल सिंह ने भी मृतक परिजनों को ढांढस बंधाया। घटना बिहार थाना क्षेत्र की है।
उन्नाव का दर्दनाक हादसा
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आज एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जब तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ट्रक को ओवरटेक करते समय टकरा गई। इसी बीच एक और ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक भी अनियंत्रित हो गया और बोलेरो के साथ खंती में जा गिरा। हादसे के समय बोलेरो गाड़ी मौरावां थाना क्षेत्र के पठई गांव से बक्सर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर जा रही थी।
सूरज सिंह के बेटे का मुंडन होना था
गांव निवासी सूरज सिंह के करीब 3 साल के बेटे का मुंडन संस्कार था। बोलेरो में परिवार के सदस्य के अतिरिक्त एक पड़ोसी महिला भी बैठी थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके से रोंगटे खड़े कर देने वाला दृश्य सामने आया। मृतकों में 35 वर्षीय गीता, 55 वर्षीय वितान, 27 वर्षीय ज्योति, 35 वर्षीय बोलेरो चालक रामधनी यादव, 50 वर्षीय अर्चना वाजपेई और 35 वर्षीय सुनीता शामिल हैं। जबकि घायलों में (28) वर्षीय सूरज सिंह, उनकी बेटी भारती, बेटा शुभ सिंह, गौरी पुत्री दुर्गेश सिंह और बउवा (8) पुत्र कल्लू का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बीजेपी विधायक डीएम एसएसपी अस्पताल पहुंचे
हादसे की जानकारी होने के बाद जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना और डॉक्टर को अच्छे इलाज का निर्देश दिया। मृतक परिजनों को अधिकारियों ने ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद का आश्वासन दिया।
भाजपा विधायक भी अस्पताल पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने पर विधायक अनिल सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों से मुलाकात की। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से उन्होंने बातचीत की। पूर्व सपा विधायक उदय राज यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने मौके की स्थिति को देखा और घटना के विषय में जानकारी प्राप्त की।


