गर्मी और शादी-विवाह के सीजन में नियमित ट्रेनों में सीटों की भारी कमी के बीच रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से चलने वाली ये विशेष ट्रेनें टाटानगर होक रगुजरेंगी, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक सुविधा मिलेगी। खड़गपुर-पुणे, रायपुर-खड़गपुर,दुर्ग-शालीमार समेत कई प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त फेरे लगाए गए हैं। इन ट्रेनों के संचालन से वेटिंग लिस्ट का दबाव कम होगा और यात्रियों को समय पर सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी। रेलवे ने मांग के आधारपर आगे और ट्रेनें चलाने के संकेत भी दिए हैं। आज और 23 को रद्द रहेगी टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस
इधर, आद्रा डिवीजन में विकास कार्यों के कारण टाटानगर से चलने वाले कई ट्रेन प्रभावित रहेंगे। इसमें ट्रेन नंबर-18601/18602 टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर- 68023/68024 झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम एक्सप्रेस 21 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी। वहीं 68065/68055 टाटा-आसनसोल-टाटा मेमू आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वहीं, ट्रेन नंबर-18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस 22 और 25 अप्रैल को बदले मार्ग चांडिल-गंडाबिहार-मुरी होकर चलेगी। गर्मी और शादी-विवाह के सीजन में नियमित ट्रेनों में सीटों की भारी कमी के बीच रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से चलने वाली ये विशेष ट्रेनें टाटानगर होक रगुजरेंगी, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक सुविधा मिलेगी। खड़गपुर-पुणे, रायपुर-खड़गपुर,दुर्ग-शालीमार समेत कई प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त फेरे लगाए गए हैं। इन ट्रेनों के संचालन से वेटिंग लिस्ट का दबाव कम होगा और यात्रियों को समय पर सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी। रेलवे ने मांग के आधारपर आगे और ट्रेनें चलाने के संकेत भी दिए हैं। आज और 23 को रद्द रहेगी टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस
इधर, आद्रा डिवीजन में विकास कार्यों के कारण टाटानगर से चलने वाले कई ट्रेन प्रभावित रहेंगे। इसमें ट्रेन नंबर-18601/18602 टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर- 68023/68024 झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम एक्सप्रेस 21 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी। वहीं 68065/68055 टाटा-आसनसोल-टाटा मेमू आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वहीं, ट्रेन नंबर-18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस 22 और 25 अप्रैल को बदले मार्ग चांडिल-गंडाबिहार-मुरी होकर चलेगी।


