बक्सर में डांसर से गैंगरेप में 5 गिरफ्तार:शादी समारोह से जबरन ले गए, नदी किनारे वारदात, सुबह ग्रामीणों को बेहोश मिली थी

बक्सर में डांसर से गैंगरेप में 5 गिरफ्तार:शादी समारोह से जबरन ले गए, नदी किनारे वारदात, सुबह ग्रामीणों को बेहोश मिली थी

बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में नर्तकी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पाण्डेय ने रविवार को प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि यह घटना 1 मई को एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। आरोप है कि बंटी राजभर, सलमान खान, सत्येंद्र कुमार और रामप्रताप राजभर उर्फ प्रेम कुमार सहित अन्य आरोपियों ने मिलकर नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को कर्मनाशा नदी के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई
पीड़िता के बयान पर राजपुर थाना में कांड संख्या 150/26 दर्ज किया गया। भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसका उद्देश्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करना था। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामपुर निवासी बंटी राजभर, सलमान खान, सत्येंद्र कुमार, बभनी निवासी रामलाल (पिता जोगिंदर राजभर) और उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी रामप्रताप राजभर उर्फ प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सभी आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। अपराधों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
डीएसपी गौरव पाण्डेय ने बताया कि मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है। यदि इस घटना में किसी और की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार, पुलिसकर्मी अनिषा भारती, सुभाष कुमार, शिवमंडल कुमार, प्रीति कुमारी और सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। प्रशासन ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाने का भरोसा दिलाया है। बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में नर्तकी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पाण्डेय ने रविवार को प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि यह घटना 1 मई को एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। आरोप है कि बंटी राजभर, सलमान खान, सत्येंद्र कुमार और रामप्रताप राजभर उर्फ प्रेम कुमार सहित अन्य आरोपियों ने मिलकर नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को कर्मनाशा नदी के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई
पीड़िता के बयान पर राजपुर थाना में कांड संख्या 150/26 दर्ज किया गया। भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसका उद्देश्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करना था। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामपुर निवासी बंटी राजभर, सलमान खान, सत्येंद्र कुमार, बभनी निवासी रामलाल (पिता जोगिंदर राजभर) और उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी रामप्रताप राजभर उर्फ प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सभी आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। अपराधों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
डीएसपी गौरव पाण्डेय ने बताया कि मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है। यदि इस घटना में किसी और की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार, पुलिसकर्मी अनिषा भारती, सुभाष कुमार, शिवमंडल कुमार, प्रीति कुमारी और सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। प्रशासन ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *