पति ने की पत्नी सहित 2 बच्चों की हत्या:प्रेमिका के साथ मिल कर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस को सुनाई जमीन विवाद की झूठी कहानी

पति ने की पत्नी सहित 2 बच्चों की हत्या:प्रेमिका के साथ मिल कर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस को सुनाई जमीन विवाद की झूठी कहानी

मुजफ्फरपुर में 5 दिन पहले महिला और उसके दो बच्चों की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में मृतका का पति ही मुख्य आरोपी निकला। उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी और बच्चों की हत्या की साजिश रची थी। पति ने पुलिस के पहुंचने पर जमीन विवाद की झूठी कहानी सुनाई और मामला भी खुद ही दर्ज कराया। घटना कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन जगदीश गांव की है। अब जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, 5 दिन पहले संतोष कुमार की पत्नी रीता देवी (30), बेटी वैष्णवी (2 साल) और बेटा कन्हैया (3 महीना) की हत्या हुई थी। मिठाई लाल ने बताया था कि बदमाशों ने घर में घुस कर ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि घटना 28 अप्रैल की है, जब गांव में एक महिला और दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने भी सबूत जुटाए। मामले में मृतक महिला के पति संतोष कुमार ने ही जमीन विवाद का हवाला देते हुए पट्टीदार के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में पलटी कहानी लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, कहानी पलटती गई। एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सबूतों के आधार पर जब छानबीन की, तो शक की सुई खुद पति पर ही आकर टिक गई। पूछताछ में संतोष कुमार टूट गया और सच्चाई सामने आ गई। उसने कबूल किया कि उसका करीना कुमारी नाम की महिला से प्रेम संबंध था। इसी रिश्ते के कारण उसने पहले से योजना बनाकर अपनी पत्नी और दो बच्चों को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोपी नशा भी करता था। दोनों आरोपी शादीशुदा थे। इसलिए पत्नी-बच्चों को रास्ते से हटा कर आपस में शादी करना चाहते थे। ग्रामीण एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम में क्लियर है कि रस्सी से गला घोंट कर हत्या की गई है। हत्या से पहले आरोपी ने अपनी पत्नी को दवा भी खिलाया था। पुलिस ने रस्सी को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार और उसकी प्रेमिका करीना कुमारी, दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कांटी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला अवैध संबंधों के चलते किया गया हत्याकांड है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर में 5 दिन पहले महिला और उसके दो बच्चों की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में मृतका का पति ही मुख्य आरोपी निकला। उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी और बच्चों की हत्या की साजिश रची थी। पति ने पुलिस के पहुंचने पर जमीन विवाद की झूठी कहानी सुनाई और मामला भी खुद ही दर्ज कराया। घटना कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन जगदीश गांव की है। अब जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, 5 दिन पहले संतोष कुमार की पत्नी रीता देवी (30), बेटी वैष्णवी (2 साल) और बेटा कन्हैया (3 महीना) की हत्या हुई थी। मिठाई लाल ने बताया था कि बदमाशों ने घर में घुस कर ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि घटना 28 अप्रैल की है, जब गांव में एक महिला और दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने भी सबूत जुटाए। मामले में मृतक महिला के पति संतोष कुमार ने ही जमीन विवाद का हवाला देते हुए पट्टीदार के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में पलटी कहानी लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, कहानी पलटती गई। एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सबूतों के आधार पर जब छानबीन की, तो शक की सुई खुद पति पर ही आकर टिक गई। पूछताछ में संतोष कुमार टूट गया और सच्चाई सामने आ गई। उसने कबूल किया कि उसका करीना कुमारी नाम की महिला से प्रेम संबंध था। इसी रिश्ते के कारण उसने पहले से योजना बनाकर अपनी पत्नी और दो बच्चों को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोपी नशा भी करता था। दोनों आरोपी शादीशुदा थे। इसलिए पत्नी-बच्चों को रास्ते से हटा कर आपस में शादी करना चाहते थे। ग्रामीण एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम में क्लियर है कि रस्सी से गला घोंट कर हत्या की गई है। हत्या से पहले आरोपी ने अपनी पत्नी को दवा भी खिलाया था। पुलिस ने रस्सी को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार और उसकी प्रेमिका करीना कुमारी, दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कांटी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला अवैध संबंधों के चलते किया गया हत्याकांड है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *