संस्कृत विश्वविद्यालय में सीनेट की 49वीं बैठक‎:बिहार के राज्यपाल होंगे शामिल, कुलपति ने तैयारियों का लिया जायजा; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संस्कृत विश्वविद्यालय में सीनेट की 49वीं बैठक‎:बिहार के राज्यपाल होंगे शामिल, कुलपति ने तैयारियों का लिया जायजा; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत ‎‎विश्वविद्यालय में 22 अप्रैल को सीनेट की 49वीं ‎‎बैठक होगी। जिसकी अध्यक्षता कुलाधिपति सह बिहार के राज्यपाल सैयद‎ अता हसनैन करेंगे। उनके आगमन को‎ लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह ‎‎सक्रिय है। विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक दरबार हॉल में आयोजित होने वाली इस बैठक में करीब 70 सदस्य भाग लेंगे। मंगलवार को कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी समितियों के संयोजकों के साथ समीक्षा बैठक कर जरूरी सुधार के निर्देश दिए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल ‎विश्वविद्यालय परिसर में लगभग दो घंटे ‎तक रहेंगे। दोपहर 12.15 बजे से‎ 2.10 अलग-अलग गतिविधियों में शामिल लेंगे। मंचीय व्यवस्था का प्रारूप भी ‎राजभवन से स्वीकृत होकर‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎विश्वविद्यालय को मिल गया है, जिसके‎अनुसार तैयारियां की जा रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि यूनिवर्सिटी कैंपस में व्यापक स्तर‎ पर साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। बैठक के लिए बजट दस्तावेज, वार्षिक रिपोर्ट समेत सभी आवश्यक कागजात तैयार किए जा रहे हैं। दरबार हॉल को सजाया‎ जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर भी राज्यपाल के दौरे को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विश्वविद्यालय परिवार में कुलाधिपति के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि यह बैठक न केवल शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी, बल्कि विश्वविद्यालय के विकास और भावी योजनाओं को नई दिशा देने में भी अहम भूमिका निभाएगी। दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत ‎‎विश्वविद्यालय में 22 अप्रैल को सीनेट की 49वीं ‎‎बैठक होगी। जिसकी अध्यक्षता कुलाधिपति सह बिहार के राज्यपाल सैयद‎ अता हसनैन करेंगे। उनके आगमन को‎ लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह ‎‎सक्रिय है। विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक दरबार हॉल में आयोजित होने वाली इस बैठक में करीब 70 सदस्य भाग लेंगे। मंगलवार को कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी समितियों के संयोजकों के साथ समीक्षा बैठक कर जरूरी सुधार के निर्देश दिए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल ‎विश्वविद्यालय परिसर में लगभग दो घंटे ‎तक रहेंगे। दोपहर 12.15 बजे से‎ 2.10 अलग-अलग गतिविधियों में शामिल लेंगे। मंचीय व्यवस्था का प्रारूप भी ‎राजभवन से स्वीकृत होकर‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎विश्वविद्यालय को मिल गया है, जिसके‎अनुसार तैयारियां की जा रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि यूनिवर्सिटी कैंपस में व्यापक स्तर‎ पर साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। बैठक के लिए बजट दस्तावेज, वार्षिक रिपोर्ट समेत सभी आवश्यक कागजात तैयार किए जा रहे हैं। दरबार हॉल को सजाया‎ जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर भी राज्यपाल के दौरे को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विश्वविद्यालय परिवार में कुलाधिपति के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि यह बैठक न केवल शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी, बल्कि विश्वविद्यालय के विकास और भावी योजनाओं को नई दिशा देने में भी अहम भूमिका निभाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *