ओडिशा में 44.6°C तापमान, दोपहर में जनगणना प्रक्रिया पर रोक:यूपी में सड़कों पर वाटर स्प्रे; दिल्ली के स्कूलों में पानी पीने के लिए बजेगी घंटी

ओडिशा में 44.6°C तापमान, दोपहर में जनगणना प्रक्रिया पर रोक:यूपी में सड़कों पर वाटर स्प्रे; दिल्ली के स्कूलों में पानी पीने के लिए बजेगी घंटी

देश के आधे से ज्यादा राज्यों में हीटवेव जारी है। बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में पारा 40°C से 45°C के बीच बना हुआ है। ओडिशा का झारसुगुड़ा बुधवार को 44.6°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। हीटवेव को देखते हुए ओडिशा सरकार ने दोपहर के समय जनगणना प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। यानी फील्ड स्टाफ अब जनगणना का काम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के दौरान नहीं करेंगे। बौध और मयूरभंज जिले में 23 अप्रैल तक सभी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। इधर, दिल्ली के स्कूलों में वॉटर बेल सिस्टम लागू किया जाएगा। हर 45 से 60 मिनट में घंटी बजाई जाएगी, ताकि छात्रों को पानी पीने की याद दिलाई जा सके और डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके। देशभर से गर्मी की 5 तस्वीरें इस हफ्ते हीटवेव से राहत के आसार नहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को कहा कि अगले 4 से 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में 24 और 25 अप्रैल को हीटवेव चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 25 अप्रैल और मध्य प्रदेश में 26 अप्रैल के बीच हीटवेव की स्थिति रहेगी। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में 24 से 27 अप्रैल, जबकि बंगाल, बिहार और झारखंड में 23 अप्रैल को हीटवेव की आशंका है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा और गोवा में रातें भी गर्म रह सकती हैं। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 24 अप्रैल: 25 अप्रैल:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *