400 पुलिसकर्मियों ने रात में 78 गिरफ्तार किए:खरगोन में 198 गुंडे-बदमाशों के घर अचानक पहुंची पुलिस

400 पुलिसकर्मियों ने रात में 78 गिरफ्तार किए:खरगोन में 198 गुंडे-बदमाशों के घर अचानक पहुंची पुलिस

खरगोन जिले में पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बुधवार रात बड़े पैमाने पर कॉम्बिंग गश्त की। पांच घंटे चली इस कार्रवाई में 400 से अधिक पुलिसकर्मी सड़कों पर उतरे और 198 सूचीबद्ध गुंडे-बदमाशों के घरों पर दबिश दी। इस दौरान कुल 78 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। यह गश्त बुधवार रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक संचालित की गई। पुलिस टीमों ने 123 सूचीबद्ध गुंडों और 68 निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर अचानक जांच की। कार्रवाई के दौरान, जिले भर से 15 स्थायी वारंटियों और 63 निगरानीशुदा बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने जिला बल को ब्रीफिंग कर गश्त को प्रभावी बनाने और फरार व स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि कॉम्बिंग गश्त का मुख्य उद्देश्य वर्षों से फरार शातिर अपराधियों को पकड़ना, सूचीबद्ध गुंडे-बदमाशों की औचक जांच करना और रात में सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार करना था। खरगोन, भीकनगांव, मंडलेश्वर और बड़वाह के एसडीओपी ने भी गश्त में हिस्सा लिया और अपने-अपने अनुभागों की हवालातों का निरीक्षण किया। इस अभियान का लक्ष्य अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *