मेरठ कोर्ट में पेशी के दौरान हिस्ट्रीशीटर ने बनाई रील:लगभग एक महीने पहले ही आया जेल से बाहर, कोर्ट परिसर की सुरक्षा पर उठे सवाल

मेरठ कोर्ट में पेशी के दौरान हिस्ट्रीशीटर ने बनाई रील:लगभग एक महीने पहले ही आया जेल से बाहर, कोर्ट परिसर की सुरक्षा पर उठे सवाल

मेरठ के हिस्ट्रीशीटर क़ादिर बड्‌ढा का कोर्ट परिसर के अंदर बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार क़ादिर बड्डा एक मामले में पेशी के लिए कोर्ट पहुंचा था। इसी दौरान न्यायिक अभिरक्षा में उसका वीडियो बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वीडियो शेरा कोहली नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया था। वायरल वीडियो में क़ादिर बड्डा कोर्ट परिसर के भीतर रीलबाज़ी करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो किसने बनाया और सुरक्षा के बीच मोबाइल फोन कोर्ट परिसर तक कैसे पहुंचा। क़ादिर बद्धा इससे पहले भी मेरठ और बुलंदशहर जेल के अंदर वीडियो बनाने को लेकर सुर्खियों में रह चुका है। उस समय उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और उस पर इनाम भी घोषित किया गया था। बाद में उसने दिल्ली की अदालत में सरेंडर किया था। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले ही वह जेल से बाहर आया है। अब कोर्ट परिसर में वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर उसकी गतिविधियां चर्चा का विषय बन गई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एलएलबी के छात्र की हत्या के आरोपी कादिर बड्डा ने पहले भी मेरठ जेल में अपराधियों के साथ रील बनाई थी। बताया जाता है कि कादिर अमित मरिंडा गैंग से जुड़ा हुआ है और वह पहले भी कई जेल में अपने फोटो वायरल कर चुका है। कादिर मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में 30 जून 2022 से और 24 मई 2024 तक और 31 अगस्त 2024 से 8 जनवरी 2025 तक पहले भी जेल में रह चुका है। इसके बाद वह फिर जेल गया था जिसमें लगभग एक महीने पहले ही वह बाहर आया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *