‘भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी को चुनने का आइडिया रोमांचक’, उनके डेब्यू को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

‘भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी को चुनने का आइडिया रोमांचक’, उनके डेब्यू को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Aakash Chopra on Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में वैभव सूर्यवंशी की मैच जिताऊ पारी के बाद एक फिर उनके टीम इंडिया डेब्‍यू की मांग तेज हो गई है, लेकिन पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा की सोच कुछ अलग ही है। 

Aakash Chopra on Vaibhav Sooryavanshi India Debut: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की लीग स्‍टेज में धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी का प्‍लेऑफ में भी जलवा कायम है। एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रनों की विस्‍फोटक पारी ने सोशल मीडिया पर उनके तत्‍काल टीम इंडिया डेब्यू के मुद्दे को गरमा दिया है। इस पर पूर्व भारतीय ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी को चुनने का आइडिया रोमांचक है, लेकिन इस टीनएज सेंसेशन के पास अभी भी बहुत समय है।

सूर्यवंशी की जबरदस्त पारी के दम पर ही राजस्थान रॉयल्स 243/8 का बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 196 रन पर ऑलआउट हो गई और आरआर ने 47 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुए क्वालीफायर 2 में जगह बना ली। अब उसे फाइनल में पहुंचने के लिए पहले गुजरात टाइटंस से भिड़ना होगा।

‘अगले टी20 वर्ल्ड कप में अभी दो साल बाकी हैं’

स्टार स्पोर्ट्स के जियो स्‍टार शो पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने 15 साल के वैभव के असाधारण टैलेंट की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि अगले टी20 वर्ल्ड कप में अभी दो साल बाकी हैं। अभी बहुत समय है। आईपीएल में उनके प्रदर्शन के आधार पर भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी को चुनने का आइडिया रोमांचक है। आप उनकी परफॉर्मेंस को नजरअंदाज नहीं कर सकते, क्योंकि आईपीएल भारत का सबसे बड़ा टी20 टूर्नामेंट है और वह हर जगह रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।

‘पहले किसी और को फेल होना पड़ता है’

चोपड़ा ने कहा कि आपको उन्हें सीरियसली लेना होगा। वह स्पेशल हैं, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन, आप सिर्फ इसलिए बदलाव नहीं करते, क्‍योंकि किसी को आने के लिए, पहले किसी और को फेल होना पड़ता है। अगर खिलाड़ी पहले से ही लगातार अच्छा कर रहे हैं, तो आप उन्हें सिर्फ इसलिए क्यों बदलेंगे, क्योंकि किसी युवा खिलाड़ी ने बहुत ज्‍यादा रन बनाए हैं?

‘सेलेक्टर्स पर प्रेशर जरूर होगा’

उन्‍होंने कहा कि अभी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन टॉप परफॉर्मर हैं। आप उन्हें तुरंत रिप्लेस नहीं कर सकते। नहीं तो, दो या तीन साल में, अगर वैभव खराब दौर से गुज़रता है, तो उसी तरह किसी दूसरे युवा को उससे आगे बढ़ा दिया जाएगा। सेलेक्टर्स अजीत अगरकर, आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा पर प्रेशर जरूर होगा, लेकिन उन्हें सोचना होगा कि इंडियन क्रिकेट के लिए सबसे अच्छा क्या है। वे सही फैसला लेंगे, वैभव का इंडिया डेब्यू कल ही होने की जरूरत नहीं है। वह इंतजार कर सकता है। वह सिर्फ 15 साल का है। कोई जल्दी नहीं है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *