गया में एक तिलक समारोह के भोज के बाद 40 लोग बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुआ प्रखंड स्थित धाना विगहा गांव का है। धाना विगहा गांव निवासी शिक्षक रमेश दास के भांजे के तिलक समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में गांव के सैकड़ों लोग और रिश्तेदार शामिल हुए थे। तिलक कार्यक्रम के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। भोज खत्म होने के कुछ ही देर बाद कई लोगों को अचानक उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बीमार पड़ने वालों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बीमार लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गुरुआ पहुंचाया। कुछ मरीजों को आसपास के निजी क्लीनिकों में भी भर्ती कराया गया। एक साथ बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने से अस्पताल परिसर में भी हलचल बढ़ गई। चिकित्सकों की टीम ने तत्काल सभी मरीजों का इलाज शुरू किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के साथ-साथ आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल सामान्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गुरुआ में मौजूद चिकित्सक डॉ. नीतीश कुमार ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल सामान्य है। उन्होंने कहा कि किसी की हालत गंभीर नहीं है और समय पर इलाज मिलने से मरीजों की हालत में तेजी से सुधार हुआ है। आशंका है कि इन्हें फूंड प्वाइजनिंग हुई है। मरीजों के लक्षण भी फूड प्वाइजनिंग के ही हैं। सभी लोग फिलहाल ठीक है। भर्ती मरीज रमेश राम ने बताया है कि तिलक समारोह में खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई है। बीमार लोगों में 35 साल के सुनीता देवी, 44 साल के प्रेमनी देवी, 17 साल के रौशन कुमार, 22 साल के आनंद कुमार, 45 साल के रमेश राम, 28 साल के राहुल राज, 30 साल के आकाश कुमार, 25 साल के कुंदन कुमार और 10 साल के अंकुश कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल हैं। गया में एक तिलक समारोह के भोज के बाद 40 लोग बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुआ प्रखंड स्थित धाना विगहा गांव का है। धाना विगहा गांव निवासी शिक्षक रमेश दास के भांजे के तिलक समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में गांव के सैकड़ों लोग और रिश्तेदार शामिल हुए थे। तिलक कार्यक्रम के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। भोज खत्म होने के कुछ ही देर बाद कई लोगों को अचानक उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बीमार पड़ने वालों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बीमार लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गुरुआ पहुंचाया। कुछ मरीजों को आसपास के निजी क्लीनिकों में भी भर्ती कराया गया। एक साथ बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने से अस्पताल परिसर में भी हलचल बढ़ गई। चिकित्सकों की टीम ने तत्काल सभी मरीजों का इलाज शुरू किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के साथ-साथ आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल सामान्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गुरुआ में मौजूद चिकित्सक डॉ. नीतीश कुमार ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल सामान्य है। उन्होंने कहा कि किसी की हालत गंभीर नहीं है और समय पर इलाज मिलने से मरीजों की हालत में तेजी से सुधार हुआ है। आशंका है कि इन्हें फूंड प्वाइजनिंग हुई है। मरीजों के लक्षण भी फूड प्वाइजनिंग के ही हैं। सभी लोग फिलहाल ठीक है। भर्ती मरीज रमेश राम ने बताया है कि तिलक समारोह में खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई है। बीमार लोगों में 35 साल के सुनीता देवी, 44 साल के प्रेमनी देवी, 17 साल के रौशन कुमार, 22 साल के आनंद कुमार, 45 साल के रमेश राम, 28 साल के राहुल राज, 30 साल के आकाश कुमार, 25 साल के कुंदन कुमार और 10 साल के अंकुश कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।


