ओपनर यशस्वी और शेफाली ने डोप टेस्ट मिस किया:नाडा ने BCCI को नोटिस जारी किया, जवाब मांगा; बोर्ड प्लेयर्स से वजह पूछेगा

ओपनर यशस्वी और शेफाली ने डोप टेस्ट मिस किया:नाडा ने BCCI को नोटिस जारी किया, जवाब मांगा; बोर्ड प्लेयर्स से वजह पूछेगा

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को नेशनल डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने पिछले साल डोप टेस्ट के लिए उपलब्ध न रहने पर नोटिस जारी किया है। प्लेयर्स ने नाडा को अपनी लोकेशन की जानकारी नहीं दी थी। यह इन प्लेयर्स का पहला वेयरअबाउट्स फेलियर है। यशस्वी-शेफाली नाडा के ‘रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल’ (RTP) का हिस्सा हैं। नियम के मुताबिक इस पूल में शामिल खिलाड़ियों को हर दिन एक निश्चित समय और स्थान की जानकारी साझा करनी होती है, ताकि उनका औचक परीक्षण किया जा सके। इन दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट मिस होने का कोई ठोस कारण नहीं बताया, जिसके बाद नाडा ने BCCI और ICC को इस बारे में सूचित कर दिया है। BCCI के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है। उसने कहा-बोर्ड खिलाड़ियों से इस चूक की वजह पूछेगा। सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा
BCCI के सूत्र ने कहा, ‘क्रिकेट अब ओलिंपिक (LA 2028) का हिस्सा है, इसलिए हमें सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।’ फिलहाल यशस्वी IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं, जबकि शेफाली हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटी हैं। 3 बार डोप टेस्ट मिस करने पर बैन संभव नाडा के नियमों के अनुसार, अगर कोई एथलीट 12 महीने के भीतर तीन बार टेस्ट मिस करता है या अपनी लोकेशन की सही जानकारी नहीं देता है, तो इसे एंटी-डोपिंग नियमों का उल्लंघन माना जाता है। तीन बार की विफलता पर खिलाड़ी पर प्रतिबंध (सस्पेंशन) भी लग सकता है। यशस्वी और शेफाली के लिए यह पहली विफलता है, लेकिन भविष्य के लिए यह एक गंभीर चेतावनी है। अगर खिलाड़ी संतोषजनक जवाब देते हैं तो मामला चेतावनी तक सीमित रह सकता है। नाडा के टेस्टिंग पूल में 13 क्रिकेटर शामिल वर्तमान तिमाही के लिए नाडा के रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (RTP) में कुल 348 एथलीट हैं, जिनमें 13 भारतीय क्रिकेटर शामिल हैं। हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप के स्टार अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को इस लिस्ट में जोड़ा गया है। साथ ही शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा भी इस निगरानी सूची में हैं। महिला टीम से दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह ठाकुर भी इसका हिस्सा हैं। —————————————- डोपिंग से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रेसलर विनेश 26 जून तक घरेलू मुकाबले नहीं खेल पाएंगी, डोपिंग नियमों के उल्लंघन पर बैन शनिवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट पर 26 जून तक डोमेस्टिक कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित किया। WFI ने शनिवार को फोगाट को अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *