Suryakumar Yadav Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस और RCB के बीच रविवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में महामुकाबला होने जा रहा है। बेटी के जन्म के बाद सूर्यकुमार यादव टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं, वहीं हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर अब भी सस्पेंस बरकरार है।
Suryakumar Yadav baby girl: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। टीम के स्टार बल्लेबाज और भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव रविवार को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ होने वाले अहम मैच में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभी हाल ही में सूर्या की पत्नी ने एक नन्ही परी (बेटी) को जन्म दिया है। ऐसे में अनुमान लगाए जा रहे थे कि क्या सूर्या इतनी जल्दी टीम के साथ जुड़ पाएंगे? लेकिन अब यह साफ हो गया है कि वह अपनी फैमिली के साथ समय बिताने के महज 48 घंटे बाद ही टीम की मदद के लिए रायपुर पहुंच रहे हैं।
कौन करेगा कप्तानी हार्दिक या सूर्या?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि रविवार को टीम की कमान किसके हाथ में होगी? पिछले मैच में हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्या ने कप्तानी की थी। हार्दिक को बैक स्पैस्म (पीठ में जकड़न) की समस्या थी। अब उनकी वापसी मेडिकल टीम की रिपोर्ट पर टिकी है। हार्दिक का शुक्रवार को फिटनेस टेस्ट हुआ था और शनिवार को भी उनकी जांच की जाएगी। अगर हार्दिक फिट नहीं होते हैं, तो एक बार फिर सूर्या ही कप्तानी करते नजर आएंगे।
अभी भी प्लेऑफ में जा सकती है मुंबई!
मुंबई इंडियंस फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है। 10 में से सिर्फ 3 जीत के साथ उनकी राह बहुत मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं। मुंबई के पास अभी 4 मैच बचे हैं। अगर वे चारों मैच जीतते हैं, तो उनके 14 पॉइंट्स हो जाएंगे। इस सीजन के समीकरणों को देखते हुए माना जा रहा है कि 14 पॉइंट्स वाली टीम भी प्लेऑफ की रेस में बनी रह सकती है।
मुंबई इंडियंस का आगे का शेड्यूल
- 11 मई: बनाम RCB (रायपुर)
- 14 मई: बनाम पंजाब किंग्स (धर्मशाला)
- 20 मई: बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (ईडन गार्डन्स)
- 24 मई: बनाम राजस्थान रॉयल्स (वानखेड़े स्टेडियम)
Sports – Patrika | CMS


