UP में बम ब्लास्ट की साजिश रच रहे 4 आतंकी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी हैंडलर्स से हो रही थी बात

UP में बम ब्लास्ट की साजिश रच रहे 4 आतंकी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी हैंडलर्स से हो रही थी बात

उत्तर प्रदेश ATS और STF ने आतंकी साजिश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ATS और STF ने संयुक्त कार्रवाई में 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी संदिग्ध बड़े धमाके की साजिश रच रहे थे। सभी संदिग्ध सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े थे।

यूपी और उत्तराखंड के निवासी हैं संदिग्ध

गिरफ्तार किए गए संदिग्ध उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के निवासी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए 2 संदिग्ध यूपी के सहारनपुर के रहने वाले हैं और एक मुजफ्फरनगर का निवासी है। वहीं, एक संदिग्ध उत्तराखंड के हरिद्वार का निवासी है।

(नोट- खबर अपडेट की जा रही है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *