बिहार से राज्यसभा के लिए चुने गए 4 नवनिर्वाचित सांसद आज राज्यसभा में शपथ ग्रहण करेंगे। इनमें उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन और शिवेश राम शामिल हैं। शपथ ग्रहण के साथ ही इन नेताओं का संसदीय कार्यकाल औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा। संसद के उच्च सदन में इन नेताओं की एंट्री से बिहार का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा, वहीं एनडीए की स्थिति भी और प्रभावशाली बनेगी। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बिहार की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। इन सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नितिन नवीन, शिवेश राम, रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा निर्वाचित हुए थे। इनमें से नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को ही राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर ली थी, जबकि बाकी चार नेता आज शपथ लेंगे। 10 अप्रैल को नीतीश कुमार ने ली थी शपथ राज्यसभा सांसद के रूप में नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को शपथ ली थी। उन्हें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पद-गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इस मौके पर बिहार एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। साथ ही केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। नीतीश कुमार ने बनाया खास रिकॉर्ड राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही नीतीश कुमार ने भारतीय राजनीति में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे अब देश के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने लोकसभा, राज्यसभा, बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद चारों सदनों की सदस्यता हासिल की है। नीतीश कुमार पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं। इससे पहले वे लोकसभा सांसद, विधायक और विधान पार्षद के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। आज चार अन्य नेताओं के शपथ लेने के बाद बिहार से चुने गए सभी पांचों सांसद राज्यसभा में अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। इससे संसद में बिहार की आवाज और मजबूत होने की उम्मीद है। बिहार से राज्यसभा के लिए चुने गए 4 नवनिर्वाचित सांसद आज राज्यसभा में शपथ ग्रहण करेंगे। इनमें उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन और शिवेश राम शामिल हैं। शपथ ग्रहण के साथ ही इन नेताओं का संसदीय कार्यकाल औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा। संसद के उच्च सदन में इन नेताओं की एंट्री से बिहार का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा, वहीं एनडीए की स्थिति भी और प्रभावशाली बनेगी। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बिहार की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। इन सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नितिन नवीन, शिवेश राम, रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा निर्वाचित हुए थे। इनमें से नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को ही राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर ली थी, जबकि बाकी चार नेता आज शपथ लेंगे। 10 अप्रैल को नीतीश कुमार ने ली थी शपथ राज्यसभा सांसद के रूप में नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को शपथ ली थी। उन्हें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पद-गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इस मौके पर बिहार एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। साथ ही केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। नीतीश कुमार ने बनाया खास रिकॉर्ड राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही नीतीश कुमार ने भारतीय राजनीति में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे अब देश के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने लोकसभा, राज्यसभा, बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद चारों सदनों की सदस्यता हासिल की है। नीतीश कुमार पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं। इससे पहले वे लोकसभा सांसद, विधायक और विधान पार्षद के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। आज चार अन्य नेताओं के शपथ लेने के बाद बिहार से चुने गए सभी पांचों सांसद राज्यसभा में अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। इससे संसद में बिहार की आवाज और मजबूत होने की उम्मीद है।


