भागलपुर में एक गर्भवती की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। मृतका राहुल कुमार की पत्नी काजल कुमारी है। काजल के पिता पूरन कुमार ने कहा कि शनिवार रात मौत से पहले काजल ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की थी। मां से कहा था, मुझे सेब खाने का मन कर रहा है। इसपर मां ने कहा था कि पापा से भेजवा देंगे। इसके बाद कॉल कट हो गया। मायके वालों ने दोबारा फोन लगाया तो काजल ने फोन नहीं उठाया। थोड़ी देर बाद काजल ने ससुराल वालों ने फोन कर कहा कि काजल ने फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया है। मायके वालों ने पति सहित ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगा है। सोमवार को मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। ससुराल वाले फरार हैं। घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया गंगा प्रसाद गांव की है। बिस्तर पर पड़ी थी लाश बेटी की मौत की सूचना मिलते ही सूचना मिलते ही मायके वाले काजल के ससुराल रात 12 बजे पहुंचे। वहां पुलिस पहुंच चुकी थी। काजल का शव उसके बेड पर पड़ा हुआ था। उसके गाल, गले और गले से थोड़ा उपर जख्म के निशान थे। जिस बिस्तर पर काजल थी। वह बिस्तर गीला था। पिता पूरन मंडल ने बताया कि सभी ससुराल वाले फरार हो गए थे। काजल का शव देख कर लग रहा था कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। 4 साल पहले शादी हुई थी पिता पूरन मंडल ने बताया कि काजल की शादी तीन दिसंबर को 2022 को राहुल से हुई थी। बेटा भी है। शादी के बाद से ही काजल को बराबर दहेज लाने के लिए कहा जाता था। बेटी को दिक्कत न हो, इसके लिए अपनी क्षमता के अनुसार जो हो सका दिया। इन दिनों काजल गर्भवती थी। 15 से 20 दिन पहले काजल के साथ बुरी तरह से मारपीट की हुई थी, जिसके बाद मधुसूदनपुर थाने में आवेदन भी दिया था। पुलिस काजल के घर पर भी पहुंची थी। काजल के पति राहुल, सास उषा देवी, पिंटू मंडल और अन्य ने मिल कर उसकी पत्नी की हत्या की है।
जांच की जा रही है मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि मामला संदेहास्पद है। पंखे से दुपट्टा मिला है, जबकि शव पलंग पर पड़ा हुआ था। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेजा गया है।घटना स्थल की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम से कराई गई है। भागलपुर में एक गर्भवती की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। मृतका राहुल कुमार की पत्नी काजल कुमारी है। काजल के पिता पूरन कुमार ने कहा कि शनिवार रात मौत से पहले काजल ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की थी। मां से कहा था, मुझे सेब खाने का मन कर रहा है। इसपर मां ने कहा था कि पापा से भेजवा देंगे। इसके बाद कॉल कट हो गया। मायके वालों ने दोबारा फोन लगाया तो काजल ने फोन नहीं उठाया। थोड़ी देर बाद काजल ने ससुराल वालों ने फोन कर कहा कि काजल ने फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया है। मायके वालों ने पति सहित ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगा है। सोमवार को मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। ससुराल वाले फरार हैं। घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया गंगा प्रसाद गांव की है। बिस्तर पर पड़ी थी लाश बेटी की मौत की सूचना मिलते ही सूचना मिलते ही मायके वाले काजल के ससुराल रात 12 बजे पहुंचे। वहां पुलिस पहुंच चुकी थी। काजल का शव उसके बेड पर पड़ा हुआ था। उसके गाल, गले और गले से थोड़ा उपर जख्म के निशान थे। जिस बिस्तर पर काजल थी। वह बिस्तर गीला था। पिता पूरन मंडल ने बताया कि सभी ससुराल वाले फरार हो गए थे। काजल का शव देख कर लग रहा था कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। 4 साल पहले शादी हुई थी पिता पूरन मंडल ने बताया कि काजल की शादी तीन दिसंबर को 2022 को राहुल से हुई थी। बेटा भी है। शादी के बाद से ही काजल को बराबर दहेज लाने के लिए कहा जाता था। बेटी को दिक्कत न हो, इसके लिए अपनी क्षमता के अनुसार जो हो सका दिया। इन दिनों काजल गर्भवती थी। 15 से 20 दिन पहले काजल के साथ बुरी तरह से मारपीट की हुई थी, जिसके बाद मधुसूदनपुर थाने में आवेदन भी दिया था। पुलिस काजल के घर पर भी पहुंची थी। काजल के पति राहुल, सास उषा देवी, पिंटू मंडल और अन्य ने मिल कर उसकी पत्नी की हत्या की है।
जांच की जा रही है मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि मामला संदेहास्पद है। पंखे से दुपट्टा मिला है, जबकि शव पलंग पर पड़ा हुआ था। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेजा गया है।घटना स्थल की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम से कराई गई है।


