भोजपुर के धुंधुआं गांव में मारपीट मामले में छापेमारी करने गई पुलिस की गाड़ी ने बुआ-भतीजी को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। आरोप है कि छापेमारी के दौरान महिला दरोगा ने एक बुजुर्ग महिला की पिटाई कर दी। घायलों की पहचान मनीषा कुमारी(21) और राजवंति कुमारी(17) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। परिजन मुना देवी ने बताया कि बेटी अमृता कुमारी की 19 अप्रैल को तिलक और 26 अप्रैल को शादी थी। इसी बीच गांव के विकेश बिंद उनकी बेटी को लेकर भाग गया। जिसके बाद गांव में पंचायती हुई थी। लड़के के दादा राम निवास बिंद ने कहा की लड़की मेरे बहन के घर पर है, वो नहीं आएगी। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। राम निवास बिंद ने लड़की पक्ष के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी केस के संबंध में रविवार की दोपहर पुलिस उनके घर पर छापेमारी करने पहुंची थी। लड़के पक्ष के लोग उनके घर में जबरन घुसकर पुलिस को बक्सा खोलकर दिखाने लगे और लोगों को पकड़वाने लगे। एक महिला दरोगा ने उनकी सास मुनी कुंअर की पिटाई कर दी। विरोध करने पर पुलिस और उनके बीच नोकझोंक हुई थी। भागने के दौरान पुलिस की गाड़ी ने मनीषा कुमारी और राजवंती कुमारी को टक्कर मार दी। छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस, लोग उलझ गए वही, इस संबंध में सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह ने बताया कि पिछले कुछ दिन पहले धुंधुआं गांव का एक लड़का एक लड़की लेकर भाग गया था। दोनों बालिक थे। उन्होंने वापस आकर आरा कोर्ट में शादी कर ली। उसके बाद फिर भाग निकले। इसे लेकर लड़की पक्ष की ओर से लड़के पक्ष के लोगों को बातचीत करने के लिए बुलाया गया था। तभी उनके बीच विवाद हो गया। लड़की पक्ष के 25-26 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस छापेमारी के लिए गई थी। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सभी पुलिस से उलझ गए। सरकारी गाड़ी पर ईट-पत्थर चलाने लगे। इस दौरान लड़की जख्मी हो गई। मामले की छानबीन की जा रही है। इ भोजपुर के धुंधुआं गांव में मारपीट मामले में छापेमारी करने गई पुलिस की गाड़ी ने बुआ-भतीजी को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। आरोप है कि छापेमारी के दौरान महिला दरोगा ने एक बुजुर्ग महिला की पिटाई कर दी। घायलों की पहचान मनीषा कुमारी(21) और राजवंति कुमारी(17) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। परिजन मुना देवी ने बताया कि बेटी अमृता कुमारी की 19 अप्रैल को तिलक और 26 अप्रैल को शादी थी। इसी बीच गांव के विकेश बिंद उनकी बेटी को लेकर भाग गया। जिसके बाद गांव में पंचायती हुई थी। लड़के के दादा राम निवास बिंद ने कहा की लड़की मेरे बहन के घर पर है, वो नहीं आएगी। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। राम निवास बिंद ने लड़की पक्ष के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी केस के संबंध में रविवार की दोपहर पुलिस उनके घर पर छापेमारी करने पहुंची थी। लड़के पक्ष के लोग उनके घर में जबरन घुसकर पुलिस को बक्सा खोलकर दिखाने लगे और लोगों को पकड़वाने लगे। एक महिला दरोगा ने उनकी सास मुनी कुंअर की पिटाई कर दी। विरोध करने पर पुलिस और उनके बीच नोकझोंक हुई थी। भागने के दौरान पुलिस की गाड़ी ने मनीषा कुमारी और राजवंती कुमारी को टक्कर मार दी। छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस, लोग उलझ गए वही, इस संबंध में सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह ने बताया कि पिछले कुछ दिन पहले धुंधुआं गांव का एक लड़का एक लड़की लेकर भाग गया था। दोनों बालिक थे। उन्होंने वापस आकर आरा कोर्ट में शादी कर ली। उसके बाद फिर भाग निकले। इसे लेकर लड़की पक्ष की ओर से लड़के पक्ष के लोगों को बातचीत करने के लिए बुलाया गया था। तभी उनके बीच विवाद हो गया। लड़की पक्ष के 25-26 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस छापेमारी के लिए गई थी। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सभी पुलिस से उलझ गए। सरकारी गाड़ी पर ईट-पत्थर चलाने लगे। इस दौरान लड़की जख्मी हो गई। मामले की छानबीन की जा रही है। इ


