किशनगंज शहर में एक 18 वर्षीय किशोर के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां की शिकायत पर टाउन थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। लहरा फुलवारी निवासी कैसर आलम 20 मई की रात खाना खाने के बाद अपने घर पर मौजूद था। परिजन के मुताबिक देर रात करीब 2 बजे उसके मोबाइल पर लगातार फोन आने लगा। फोन आने के बाद वह घर से बाहर निकला। घर के बाहर पहले से ही एक संदिग्ध कार खड़ी थी, जिसमें कुछ अज्ञात लोग सवार थे। कार में बैठने के बाद युवक का फोन हुआ ऑफ
परिजनों का आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने कैसर को आवाज देकर अपने पास बुलाया और जबरन कार में बैठाकर उसका अपहरण कर लिया। घटना के बाद से कैसर का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बता रहा है।
घटना के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित की मां सखीना खातुन ने टाउन थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। CCTV खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्ध कार और उसमें सवार लोगों की पहचान की जा सके। वहीं युवक की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।
इधर घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द कैसर आलम को सकुशल बरामद करने की मांग की है। किशनगंज शहर में एक 18 वर्षीय किशोर के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां की शिकायत पर टाउन थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। लहरा फुलवारी निवासी कैसर आलम 20 मई की रात खाना खाने के बाद अपने घर पर मौजूद था। परिजन के मुताबिक देर रात करीब 2 बजे उसके मोबाइल पर लगातार फोन आने लगा। फोन आने के बाद वह घर से बाहर निकला। घर के बाहर पहले से ही एक संदिग्ध कार खड़ी थी, जिसमें कुछ अज्ञात लोग सवार थे। कार में बैठने के बाद युवक का फोन हुआ ऑफ
परिजनों का आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने कैसर को आवाज देकर अपने पास बुलाया और जबरन कार में बैठाकर उसका अपहरण कर लिया। घटना के बाद से कैसर का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बता रहा है।
घटना के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित की मां सखीना खातुन ने टाउन थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। CCTV खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्ध कार और उसमें सवार लोगों की पहचान की जा सके। वहीं युवक की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।
इधर घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द कैसर आलम को सकुशल बरामद करने की मांग की है।