मधुबनी में 3 लोगों की अलग-अलग घटना में मौत:रहिका में युवक का शव लटका मिला; टीचर की रोड एक्सीडेंट, एक की करंट से मौत

मधुबनी में 3 लोगों की अलग-अलग घटना में मौत:रहिका में युवक का शव लटका मिला; टीचर की रोड एक्सीडेंट, एक की करंट से मौत

मधुबनी में शनिवार को 3 अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल लाया गया है। पहली घटना रहिका थाना क्षेत्र के कसरत टोल स्थित मोहल्ले में हुई, जहां गाछी स्थित एक घर में रवि शंकर पासवान नामक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। रहिका थाना पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने बताया कि युवक रात 11 बजे से घर से गायब था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सड़क हादसे में टीचर की मौत हो गई दूसरी घटना लदनिया थाना क्षेत्र में हुई, जहां करोना गांव निवासी तेनुआही मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कामत की शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। उन्हें पदम्मा पेट्रोल पंप के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान एक वाहन ने टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा है और मामले की जांच जारी है। बिजली की करंट लगने से मौत हो गई तीसरी घटना मधुबनी शहर के संगत मुहल्ला वार्ड 32 में हुई, जहां सुजीत कुमार यादव उर्फ दुखी की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा। जानकारी के अनुसार, यह हादसा घर में तार जोड़ते समय हुआ। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। मधुबनी में शनिवार को 3 अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल लाया गया है। पहली घटना रहिका थाना क्षेत्र के कसरत टोल स्थित मोहल्ले में हुई, जहां गाछी स्थित एक घर में रवि शंकर पासवान नामक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। रहिका थाना पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने बताया कि युवक रात 11 बजे से घर से गायब था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सड़क हादसे में टीचर की मौत हो गई दूसरी घटना लदनिया थाना क्षेत्र में हुई, जहां करोना गांव निवासी तेनुआही मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कामत की शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। उन्हें पदम्मा पेट्रोल पंप के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान एक वाहन ने टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा है और मामले की जांच जारी है। बिजली की करंट लगने से मौत हो गई तीसरी घटना मधुबनी शहर के संगत मुहल्ला वार्ड 32 में हुई, जहां सुजीत कुमार यादव उर्फ दुखी की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा। जानकारी के अनुसार, यह हादसा घर में तार जोड़ते समय हुआ। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *