फर्जी आधार और प्रमाण-पत्र बनाने वाले 2 गैंग का खुलासा:अररिया में 6 गिरफ्तार, लैपटॉप और स्कैनर सहित कई सामान बरामद

फर्जी आधार और प्रमाण-पत्र बनाने वाले 2 गैंग का खुलासा:अररिया में 6 गिरफ्तार, लैपटॉप और स्कैनर सहित कई सामान बरामद

अररिया में रानीगंज थाना पुलिस ने डुमरिया बाजार वार्ड संख्या 09 स्थित एक फोटोस्टेट दुकान में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य मौके से फरार होने में सफल रहे। रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस टीम ने दुकान पर छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही मोबाइल, लैपटॉप और फिंगर प्रिंट स्कैनर से काम कर रहे चार युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया। मौके से कई सामान बरामद सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय अताउर्र रब कौसर उर्फ वसीम (पिता मो. सिद्दीक, मखदुमपुर वार्ड संख्या 03) और 32 वर्षीय इम्तियाज अहमद (पिता अजहरुल हक) के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में रानीगंज थाना में कांड संख्या 108/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके से 02 लैपटॉप, 04 मोबाइल, 01 फिंगर स्कैनिंग डिवाइस, 01 आई स्कैनिंग डिवाइस, 01 वेब कैमरा, 01 डाटा केबल कनेक्टर, 01 लैपटॉप एसी एडॉप्टर, 14 आधार कार्ड, फोटो कैप्चर करने वाला 01 एलइडी बल्ब, 14 आधार कार्ड के फॉर्म, 08 आधार कार्ड अपडेट रिसीविंग डॉक्यूमेंट, 107 आधार अपडेशन रिजेक्टेड फॉर्म, 02 ओरिजिनल जन्म प्रमाण-पत्र, 01 वोटर आईडी कार्ड, 18 हजार रुपये नकद सहित सिलिकॉन के बने फिंगर क्लोन आदि बरामद किए हैं। छापेमारी दल में रानीगंज थानाध्यक्ष पुनि धर्मेंद्र कुमार, पुअनि अभिषेक कुमार, सिपाही कुंदन कुमार और रंग बहादुर सिंह शामिल थे। फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया वहीं, अररिया जिले की पलासी थाना पुलिस ने फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सोहंदर हाट स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह गिरोह बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और दिल्ली सहित अन्य राज्यों के अवैध दस्तावेज तैयार करता था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान दुकान से लैपटॉप, फिंगर प्रिंट डिवाइस, आइरिस डिवाइस, प्रिंटर सहित बड़ी संख्या में फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पैन कार्ड की छायाप्रतियां बरामद की गईं। इसके अलावा, आधार कार्ड के फॉर्म, कर्नाटक की आईडी से बनी एनरोलमेंट रसीद और बिहार सरकार की आईडी से बने जन्म प्रमाण-पत्र भी मिले हैं। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के साथ एक छापेमारी टीम का गठन सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पलासी थाना क्षेत्र के सोहंदर वार्ड संख्या 03 निवासी 22 वर्षीय अभिषेक कुमार बहरदार, काशीबाड़ी निवासी 25 वर्षीय मुर्शीद आलम, किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र स्थित हरिभाषा वार्ड संख्या 11 निवासी 23 वर्षीय मनीष कुमार बहरदार और 22 वर्षीय शशि कुमार शामिल हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह बिहार से बाहर के राज्यों की आईडी का उपयोग कर अवैध रूप से आईडी कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र और अन्य दस्तावेज बना रहा था। एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के साथ एक छापेमारी टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने अभिषेक कुमार बहरदार की मोबाइल रिपेयरिंग दुकान पर छापा मारा और मौके से गिरोह के चारों सदस्यों को रंगेहाथ पकड़ा। दुकान में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों की फर्जी आईडी पर आधार कार्ड बनाने, अपडेट करने और अन्य प्रमाण-पत्र तैयार करने का काम धड़ल्ले से चल रहा था। उक्त दुकान से पुलिस ने 01 लैपटॉप, 06 मोबाइल, 01 फिंगर प्रिंट डिवाइस, 01 आइरिस डिवाइस, 01 प्रिंटर, कर्नाटक, दिल्ली नगर निगम, मध्यप्रदेश व बिहार सरकार के आईडी से निर्गत दस्तावेज सहित आधार कार्ड का 18 फॉर्म, 05 आधार कार्ड, लैपटॉप से 39 व्यक्तियों का स्टेटस रिपोर्ट आदि बरामद किया गया है। सदर एसडीपीओ ने बताया कि उचित कागजी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज जा रहा है। अररिया में रानीगंज थाना पुलिस ने डुमरिया बाजार वार्ड संख्या 09 स्थित एक फोटोस्टेट दुकान में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य मौके से फरार होने में सफल रहे। रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस टीम ने दुकान पर छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही मोबाइल, लैपटॉप और फिंगर प्रिंट स्कैनर से काम कर रहे चार युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया। मौके से कई सामान बरामद सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय अताउर्र रब कौसर उर्फ वसीम (पिता मो. सिद्दीक, मखदुमपुर वार्ड संख्या 03) और 32 वर्षीय इम्तियाज अहमद (पिता अजहरुल हक) के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में रानीगंज थाना में कांड संख्या 108/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके से 02 लैपटॉप, 04 मोबाइल, 01 फिंगर स्कैनिंग डिवाइस, 01 आई स्कैनिंग डिवाइस, 01 वेब कैमरा, 01 डाटा केबल कनेक्टर, 01 लैपटॉप एसी एडॉप्टर, 14 आधार कार्ड, फोटो कैप्चर करने वाला 01 एलइडी बल्ब, 14 आधार कार्ड के फॉर्म, 08 आधार कार्ड अपडेट रिसीविंग डॉक्यूमेंट, 107 आधार अपडेशन रिजेक्टेड फॉर्म, 02 ओरिजिनल जन्म प्रमाण-पत्र, 01 वोटर आईडी कार्ड, 18 हजार रुपये नकद सहित सिलिकॉन के बने फिंगर क्लोन आदि बरामद किए हैं। छापेमारी दल में रानीगंज थानाध्यक्ष पुनि धर्मेंद्र कुमार, पुअनि अभिषेक कुमार, सिपाही कुंदन कुमार और रंग बहादुर सिंह शामिल थे। फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया वहीं, अररिया जिले की पलासी थाना पुलिस ने फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सोहंदर हाट स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह गिरोह बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और दिल्ली सहित अन्य राज्यों के अवैध दस्तावेज तैयार करता था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान दुकान से लैपटॉप, फिंगर प्रिंट डिवाइस, आइरिस डिवाइस, प्रिंटर सहित बड़ी संख्या में फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पैन कार्ड की छायाप्रतियां बरामद की गईं। इसके अलावा, आधार कार्ड के फॉर्म, कर्नाटक की आईडी से बनी एनरोलमेंट रसीद और बिहार सरकार की आईडी से बने जन्म प्रमाण-पत्र भी मिले हैं। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के साथ एक छापेमारी टीम का गठन सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पलासी थाना क्षेत्र के सोहंदर वार्ड संख्या 03 निवासी 22 वर्षीय अभिषेक कुमार बहरदार, काशीबाड़ी निवासी 25 वर्षीय मुर्शीद आलम, किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र स्थित हरिभाषा वार्ड संख्या 11 निवासी 23 वर्षीय मनीष कुमार बहरदार और 22 वर्षीय शशि कुमार शामिल हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह बिहार से बाहर के राज्यों की आईडी का उपयोग कर अवैध रूप से आईडी कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र और अन्य दस्तावेज बना रहा था। एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के साथ एक छापेमारी टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने अभिषेक कुमार बहरदार की मोबाइल रिपेयरिंग दुकान पर छापा मारा और मौके से गिरोह के चारों सदस्यों को रंगेहाथ पकड़ा। दुकान में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों की फर्जी आईडी पर आधार कार्ड बनाने, अपडेट करने और अन्य प्रमाण-पत्र तैयार करने का काम धड़ल्ले से चल रहा था। उक्त दुकान से पुलिस ने 01 लैपटॉप, 06 मोबाइल, 01 फिंगर प्रिंट डिवाइस, 01 आइरिस डिवाइस, 01 प्रिंटर, कर्नाटक, दिल्ली नगर निगम, मध्यप्रदेश व बिहार सरकार के आईडी से निर्गत दस्तावेज सहित आधार कार्ड का 18 फॉर्म, 05 आधार कार्ड, लैपटॉप से 39 व्यक्तियों का स्टेटस रिपोर्ट आदि बरामद किया गया है। सदर एसडीपीओ ने बताया कि उचित कागजी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *