2 प्रोफेसरों ने दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में बनाई:जौनपुर के सौरभ पाल और मिथलेश यादव की शोध उपलब्धि

2 प्रोफेसरों ने दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में बनाई:जौनपुर के सौरभ पाल और मिथलेश यादव की शोध उपलब्धि

जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों, इंजीनियरिंग के डीन प्रो. सौरभ पाल और रसायन विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मिथलेश यादव को दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत प्रभावशाली वैज्ञानिकों की लिस्ट में जगह मिली है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सवेयर ने शोध गुणवत्ता, एच-इंडेक्स और साइटेशन के आधार पर यह रैंकिंग जारी की है। प्रो. सौरभ पाल ने डेटा माइनिंग, मशीन लर्निंग से बीमारियों का अनुमान लगाने की तकनीकें विकसित की हैं। उन्हें 25 साल से ज्यादा का शोध अनुभव है, जिसमें 120 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र शामिल हैं। वहीं, डॉ. मिथलेश यादव को लगातार छठी बार इस सूची में जगह मिली है। पॉलीमर संश्लेषण में 16 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले डॉ. यादव के 80 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र छप चुके हैं। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने दोनों शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। इससे अन्य शिक्षकों व शोधार्थियों को भी उच्च स्तरीय अनुसंधान के लिए प्रेरणा मिलेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *