वाराणसी में कांग्रेस ने शुद्ध किया CEC का स्कूल:क्वींस कालेज के गेट पर छिड़का गंगा जल, बोले – CEC ने की सविधान की हत्या

वाराणसी में कांग्रेस ने शुद्ध किया CEC का स्कूल:क्वींस कालेज के गेट पर छिड़का गंगा जल, बोले – CEC ने की सविधान की हत्या

वाराणसी में जहां समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यलय पर प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन के प्रमुख दल कांग्रेस ने मैदागिन स्थित राजी चौक से पदयात्रा निकाली और लहुराबीर स्थित राजकीय क्वींस कालेज पहुंचे। यहां कांग्रेसियों ने महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में क्वींस कालेज के गेट पर गंगा जल का छिड़काव कर उसे शुद्ध किया। बता दें की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इसी कालेज से इंटर तक पढ़ें। महानगर अध्यक्ष ने कहा मुख्य चुनाव आयुक्त ने संविधान की हत्या की है। इसलिए हम लोगों ने यहां शुद्धिकरण किया है ताकि कोई और ज्ञानेश कुमार यहां से न निकले। देखें तस्वीरें … कांग्रेस ने निकाला ज्ञानेश हटाओ-लोकतंत्र बचाओ मार्च वाराणसी के मैदागिन चौराहे पर स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस ने ज्ञानेश हटाओ-लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस के सभी फ्रंटल दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने जमकर नारेबाजी की और वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा बुलंद किया। यह मार्च मैदागिन चौराहे से लहुराबीर पहुंचा तो सैकड़ों कार्यकर्ता इस जुलूस में शामिल हो चुके थे। क्वींस कालेज को किया शुद्ध इसके बाद कांग्रेसी राजकीय क्वींस इंटर कालेज पहुंचे। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने गंगा जल से इंटर कालेज को गंगा जल से शुद्ध किया। राघवेंद्र चौबे ने कहा – काशी संस्कृति और आध्यात्मा की राजधानी रही है। यहां एक से बढ़कर एक विद्वान निकले हैं। यहीं से पढ़े हुए लोग शंकराचार्य की पदवी पर हैं। लेकिन इसी स्कूल से पढ़कर मुख्य चुनाव आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रहे हैं। संविधान की हत्या कर रहा औअर उसने क्वींस कालेज की मर्यादा को कलंकित किया। ऐसे में आज हम लोगों ने यहां गंगा जल से उसे शुद्ध करने का काम किया है। ताकि अब कोई ज्ञानेश कुमार यहां से न निकले।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *