शादी का झांसा देकर महिला से किया रेप:मारपीट कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का भी आरोप

शादी का झांसा देकर महिला से किया रेप:मारपीट कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का भी आरोप

अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में एक महिला से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने, मारपीट करने और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश (इस्तगासा) के बाद एनईबी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके बेटे के दोस्त का भाई मौसम खान मेरे घर आया। आरोपी ने महिला को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया और कहा कि वह उसे अपने साथ सहायक के रूप में काम पर रखेगा। 12 सितंबर 2024 को पीड़िता अपने बेटे की तलाश में आरोपी के साथ दिल्ली गई थी। वहां दिल्ली के एक होटल में आरोपी ने दो कमरे बुक कराए और चालाकी से महिला को अलग कमरे में रुकने पर मजबूर किया। रात को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को बेसुध कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला की अश्लील फोटो भी खींच लीं। अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर 6 महीने तक करता रहा रेप होश आने पर जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी लगातार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मौसम खान उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए भी दबाव बनाता था। मना करने पर आरोपी ने पीड़िता से मारपीट की और उसके मुंह पर तकिया लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। इसके अलावा भी आरोपी ने घर में घुसकर पीड़िता से मारपीट की। उसके बेटे को जान से मारने व जातिसूचक शब्द कहकर धमका चुका है। पुलिस की कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर एनईबी थाना पुलिस ने आरोपी मौसम खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) [दुष्कर्म], 115(2), 352, 351(2)(3), 333 तथा एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक (CO SC/ST सेल) मनीषा मीना को सौंपी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *