लखनऊ ईदगाह में लगा 197 वा मेडिकल कैंप:मुफ्त जांच दवा और चश्मे बांटे गए , मौलाना खालिद बोले – इंसान की मदद करना इबादत का हिस्सा

लखनऊ ईदगाह में लगा 197 वा मेडिकल कैंप:मुफ्त जांच दवा और चश्मे बांटे गए , मौलाना खालिद बोले – इंसान की मदद करना इबादत का हिस्सा

लखनऊ में ऐशबाग स्थित ईदगाह में 197 वा स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में विभिन्न अस्पतालों के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ने हिस्सा लिया। जिनके द्वारा लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई। लोगों को मुफ्त जांच, दवा और चश्मे बांटे गए। कैम्प में आने वाले लोगों को जागरूक करते हुए मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि अपने स्वास्थ्य की हिफाजत करना हम सब के लिए बहुत जरूरी है। मौलाना ने कहा कि खुदा के बन्दों से संवेदना व मोहब्बत करना, जरूरतमन्दों की मदद करना और परेशान लोगों को सहारा देना इस्लामी शिक्षा का हिस्सा है। मौलाना ने कहा कि खुश नसीब है, वह लोग जो ज़रूरतमन्दों की सहायता करते हैं, हम सब के लिए आवश्यक है कि बिना धर्म ज़ाती के भेदभाव के प्रत्येक इंसान की मदद करें। मेडिकल कैंप लगने से अस्पतालों का भी बोझ कम होता है। जो सामान्य मरीज होते हैं उन्हें अस्पताल जाकर लाइन नहीं लगाना पड़ता है और अपने क्षेत्र में आसानी से इलाज मिल जाता है।
मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि इस निःशुल्क चिकित्सा कैम्प का की शुरुआत जनवरी 2000 ई0 में मौलाना मुफ्ती अबू तय्यब अहमद मियाँ फरंगी महली की अध्यक्षता में हुआ था। ये 197 वां कैम्प हैं, जो हर महीने लगता है। अब तक इन कैम्पों से बिना किसी भेद भाव के हजारों लोग फायदा उठा चुके हैं। कैम्प में आने वाले लोगों का ई.सी.जी., ब्लड प्रेशर, शुगर समेत अन्य कई प्रकार की जांच की गई और मरीजों को उनकी समस्या अनुसार उपाय बताया गया और उपचार दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *