प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस दौरान आठ जिलों:- देवरिया, जौनपुर, मऊ, महराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़ में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। इसी क्रम में गोरखपुर के नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को महराजगंज का डीएम बनाया गया है। वहीं लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अजय जैन को गोरखपुर का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिसके बाद अब अजय जैन गोरखपुर नगर निगम के कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके पास प्रशासनिक अनुभव का लंबा कार्यकाल रहा है, जिससे शहर के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरव सिंह सोगरवाल ने फरवरी 2024 में गोरखपुर नगर आयुक्त का पद संभाला था। अपने कार्यकाल में उन्होंने शहर में कई महत्वपूर्ण काम कराए और गोरखपुर को साफ-सफाई और विकास के मामले में आगे बढ़ाया। नगर आयुक्त के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां:
उनके कार्यकाल में गोरखपुर में साफ-सफाई, आधारभूत ढांचे और जनसुविधाओं पर खास ध्यान दिया गया। अब महराजगंज के डीएम के रूप में उनसे इसी तरह के विकास कार्यों की उम्मीद की जा रही है।


