रिटायर्ड आरक्षण के बेटे ने एक पहिए पर चलाई बाइक,VIDEO:रायगढ़ पुलिस की स्टंटबाजी पर कार्रवाई, 2 हजार का जुर्माना लगाया, फटकार भी लगाई

रिटायर्ड आरक्षण के बेटे ने एक पहिए पर चलाई बाइक,VIDEO:रायगढ़ पुलिस की स्टंटबाजी पर कार्रवाई, 2 हजार का जुर्माना लगाया, फटकार भी लगाई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रिटायर्ड आरक्षक के बेटे ने बाइक को एक पहिए पर चलाते हुए वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस पर 2 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की। इसके अलावा रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने माफी मांगी है। उसने कहा कि मैं ट्रैफिक नियमों का पालन करूंगा और बाइक चलाते समय हेलमेट पहनूंगा। पुलिस ने स्टंटबाजी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो हुंकराडीपा तमनार रोड का है। स्टंट करने वाले युवक की पहचान शाश्वत सिदार (20) के रूप में हुई है, जो ग्राम कुंजेमुरा का निवासी है। शाश्वत के पिता नरेंद्र सिदार रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं। देखिए पहले ये तस्वीरें- बिना हेलमेट पहने चलाई बाइक शाश्वत ने बिना हेलमेट पहने सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करते हुए रील बनाई, जो बाद में वायरल हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की, जिसमें यह पुष्टि हुई कि घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। पूछताछ में स्वीकारा ऐसे में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान करवाई। युवक की पहचान शाश्वत के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वीडियो उसी ने बनाया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। पुलिस ने लगाई फटकार इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन पर 2 हजार रुपए जुर्माना की कार्रवाई की। इसके अलावा थाना प्रभारी ने युवक को समझाया कि सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी करना बहुत खतरनाक होता है और इससे बड़े हादसे हो सकते हैं। इसके कानूनी नुकसान के बारे में भी बताया और उसे कड़ी फटकार लगाई। SSP बोले- कानून सबके लिए बराबर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है। सार्वजनिक जगहों पर स्टंट करना गलत है और इससे जान का खतरा भी रहता है। उन्होंने साफ कहा कि जो भी ऐसे काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिर चाहे वह पुलिस परिवार से हो या किसी पहचान वाला व्यक्ति, कानून सब पर समान रूप से लागू होगा। ……………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में छात्रों का खिड़की से निकलकर खतरनाक स्टंट,VIDEO: NH पर हूटर बजाते हुए दौड़ाई गाड़ी, फेयरवेल पार्टी में कार के बोनट पर बैठकर एंट्री छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त चेतावनी के बाद भी कार पर स्टंटबाजी नहीं थम रही है। जांजगीर-चांपा जिले के जीएलडी स्कूल का है, जहां फेयरवेल पार्टी में कुछ स्टूडेंट्स पूरे टशन से कार के बोनट पर बैठकर स्कूल में एंट्री कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *