कासगंज में ऑपरेशन दहन के तहत 1568 किलो गांजा नष्ट:7.84 करोड़ रुपए का गांजा वैज्ञानिक विधि से विनष्ट

कासगंज में ऑपरेशन दहन के तहत 1568 किलो गांजा नष्ट:7.84 करोड़ रुपए का गांजा वैज्ञानिक विधि से विनष्ट

कासगंज पुलिस ने उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा नष्ट किया है। नष्ट किए गए गांजे का कुल वजन 1568 किलोग्राम था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 84 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह के निर्देशानुसार, यह कार्रवाई की गई। थाना सहावर में पंजीकृत मु0अ0सं0-263/21 से संबंधित इस मादक पदार्थ को माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशों के क्रम में विनष्ट किया गया। एक उच्चस्तरीय कमेटी की उपस्थिति में, गांजे को मथुरा स्थित बायो मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल एजेंसी, ग्राम पंडबा राय में वैज्ञानिक विधि से जलाकर पूरी तरह नष्ट किया गया। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “ऑपरेशन दहन” का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना और समाज को नशामुक्त बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि कासगंज पुलिस भविष्य में भी नशे के कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *