मां बोली-मेरे बेटे की हत्या हुई, इंसाफ चाहिए:मुरादाबाद में आर्किटेक्ट विनायक गुप्ता की PS ग्रीन सोसाइटी में मिली थी बच्चे की डेडबॉडी

मां बोली-मेरे बेटे की हत्या हुई, इंसाफ चाहिए:मुरादाबाद में आर्किटेक्ट विनायक गुप्ता की PS ग्रीन सोसाइटी में मिली थी बच्चे की डेडबॉडी

मुरादाबाद के पॉश एरिया हाई स्ट्रीट में आर्किटेक्ट / बिल्डर विनायक गुप्ता की PS ग्रीन सोसाइटी में 7 साल के बच्चे की लाश मिलने के मामले में पीड़ित परिवार ने बच्चे की हत्या का दावा किया है। डेडबॉडी मिलने पर बिलख रही बच्चे की मां ने कहा कि उनके बेटे को मारा गया है। मां ने दावा किया उसे पहले भी इसकी धमकी मिली थी। रोती- बिलखती महिला अपने बच्चे के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही है। इधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में बच्चे की मौत की वजह डूबने से होने की बात सामने आई है।
बच्चे की मां का आरोप है कि बच्चे को गहरे टैंक में फेंका गया है, जिसकी वजह से उसकी जान गई है। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हाईस्ट्रीट पर आर्किटेक्ट विनायक गुप्ता द्वारा विकसित की गई PS ग्रीन सोसाइटी का है। रविवार दोपहर यहां एक निर्माणाधीन कोठी के सीवर टैंक में एक मजदूर के बच्चे की लाश मिली थी। बच्चा 4 मई से लापता था। बच्चे के पिता हसीब का कहना है कि वह पिछले करीब डेढ़ साल से इस प्रोजेक्ट में काम कर रहा है। हाईस्ट्रीट पर इस प्रोजेक्ट के पास ही झोपड़ी डालकर यहां काम करने वाले मजदूरों के परिवार रह रहे हैं। इन्हीं झोंपड़ियों में हसीब भी अपनी पत्नी कुरैशा और दो बच्चों हसन (7 साल) और बेटी इशरती (3 साल) के साथ रहता था।
हसीब ने बताया कि 4 अप्रैल को उसका बेटा हसन सुबह से ही गायब हो गया। उसने उसे खोजा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने पूरे प्रोजेक्ट में उसकी खोजबीन की। आसपास जाकर भी देखा, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद हसीब ने पुलिस को बच्चे के गायब होने की सूचना दी।
पहले देखिए ये 3 तस्वीरें हसीब ने बताया कि, पुलिस मौके पर आई थी। पुलिस ने पूरे प्रोजेक्ट को खंगाला। उस टैंक में भी जाकर देखा, जहां शनिवार देर शाम बच्चे की लाश मिली थी। लेकिन उस समय वहां उस टैंक में कुछ नहीं था। हसीब का दावा है कि उसने भी टैंक को कई बार चेक किया था, लेकिन तब बच्चे की लाश वहां नहीं थी। बहरहाल रविवार दोपहर में PS ग्रीन में अखिल शर्मा की निर्माणाधीन कोठी के टैंक में बच्चे की लाश पड़ी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने शव को टैंक से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।
इस बीच हसन की मां कुरैशा ने अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। कुरैशा का कहना है कि उन्हें पहले भी धमकी मिली थी। कुरैशा का कहना है कि वे लोग कई दिनों से खोज रहे थे लेकिन उनके बेटे की लाश कहीं नहीं मिली थी। बाद में उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। कुरैशा ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।हल्ला ानी कट्टा

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *