15 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को मिली ‘सर’ की उपाधि! महान गेंदबाज डेल स्‍टेन ने कहा- ‘Young Sir’

15 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को मिली ‘सर’ की उपाधि! महान गेंदबाज डेल स्‍टेन ने कहा- ‘Young Sir’

Vaibhav Sooryavanshi Young Sir Dale Steyn: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में शुमार एक दिग्गज खिलाड़ी ने ‘सर’ की उपाधि दे डाली है। जानिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बयान का पूरा सच। 

Vaibhav Sooryavanshi Young Sir Dale Steyn: 15 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को क्रिकेट जगत में अब ‘सर’ की उपाधि मिल गई है, और सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि खुद दुनिया के महान गेंदबाज डेल स्‍टेन ने उन्हें सम्मान से ‘सर’ कहकर पुकारा है। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की तरफ से खेलते हुए इस युवा खिलाड़ी ने वो असाधारण कारनामे कर दिखाए हैं, जिसने पूरी दुनिया को उनका मुरीद बना दिया है।

आईपीएल 2026 में सूर्यवंशी का दबदबा

बिहार के इस 15 वर्षीय अनकैप्ड बल्लेबाज ने इस सीजन में दुनिया के सबसे धाकड़ और इंटरनेशनल गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। वैभव ने पूरे सीजन में 237.31 के तूफानी स्ट्राइक रेट से कुल 776 रन कूट डाले। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने मैदान पर कुल 72 छक्के उड़ाए, जिसके साथ ही उन्होंने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्के मारने के बरसों पुराने रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया।

महान गेंदबाज ने कहा – यंग सर…

वैभव के इस छक्के छुड़ाने वाले अंदाज के बीच, साउथ अफ्रीका के पूर्व महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने सबको चौंका दिया। स्टेन ने वैभव की तारीफ करते हुए उन्हें सम्मान से ‘यंग सर’ (Young Sir) कहा। डेल स्टेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा, ‘टेस्ट क्रिकेट के लिए इससे बड़ा विज्ञापन और कुछ नहीं हो सकता कि वैभव सूर्यवंशी पूरी दुनिया से यह कहें कि उनका असली सपना भारत के लिए रेड बॉल (टेस्ट क्रिकेट) खेलना है। युवा सर (Young Sir), हमारी सारी उम्मीदें अब आप पर ही टिकी हैं।’

टेस्ट क्रिकेट का भविष्य है वैभव

डेल स्टेन का यह बयान सिर्फ आईपीएल की चकाचौंध को लेकर नहीं था, बल्कि वह इस 15 साल के लड़के में टेस्ट क्रिकेट का भविष्य देख रहे हैं। आज के इस आधुनिक दौर में जहां हर युवा खिलाड़ी मोटी रकम और शोहरत के लिए सिर्फ टी20 फॉर्मेट के पीछे भाग रहा है, वहां डेल स्टेन चाहते हैं कि वैभव जैसा लोकप्रिय अनकैप्ड खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को अपनी पहली प्राथमिकता बनाए। अगर वैभव जैसा उभरता हुआ सुपरस्टार भारत के लिए टेस्ट खेलने की इच्छा जताता है, तो यह पूरी युवा पीढ़ी के लिए एक बहुत बड़ा और पावरफुल संदेश होगा।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *